Fighting Dreams Meaning: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक सपने का कुछ न कुछ अर्थ होता है। जहां कुछ सपने व्यक्ति का अच्छ समय शुरू होने से पहले दिखाई देते हैं। वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो किसी बड़ी अनहोनी घटना की तरफ इशारा करते हैं। हालांकि कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिनका मतलब व्यक्ति समझ ही नहीं पाता है और कंफ्यूज हो जाता है। आज हम आपको सपने में जीवनसाथी, माता-पिता, दोस्तों, बॉस और रिश्तेदार के साथ खुद को लड़ाई करते हुए देखने के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताएंगे।
खुद को बॉस से लड़ते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में यदि आप खुद को बॉस से लड़ाई करते हुए देखते हैं, तो इसे अति शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जीवन में तरक्की मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें- क्यों अशुभ है सपने में धन-दौलत और सफलता का दिखाई देना? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
दोस्तों से लड़ाई करते हुए देखना
सपने में यदि आप खुद को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से लड़ाई करते हुए देखते हैं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको अपनी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।
अनजान व्यक्ति से लड़ाई करते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि आप खुद को सपने में किसी अनजान व्यक्ति के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हुए देखते हैं, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। लड़ाई के दौरान आप अगर घायल हो जाते हैं, तो इस सपने का अर्थ है कि आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
पार्टनर से लड़ाई करते हुए देखना
सपने में यदि आप खुद को अपने पार्टनर से लड़ाई करते हुए देखते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपकी जीवनसाथी या किसी से लड़ाई हो सकती है।
माता-पिता से लड़ाई करते हुए देखना
सपने में यदि आप खुद को माता-पिता या किसी रिश्तेदार के साथ लड़ाई करते हुए देखते हैं, तो इसे भी एक अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का संकेत है कि जल्द ही आपकी घरवालों से लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा भविष्य में आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सपने में दिखाई दें ये 3 चीजें तो हो जाएं सावधान, घटने वाली है बड़ी अनहोनी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
3 mins agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
58 mins agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
3 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
6 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
21 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines