सपने में पार्टनर, माता-पिता और बॉस से लड़ाई करते हुए देखना सही या नहीं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Fighting Dreams Meaning: सपने में कई बार कुछ ऐसी चीजें दिखाई देती हैं, जिनका मतलब व्यक्ति को समझ नहीं आता है। चलिए जानते हैं कि सपने में लड़ाई-झगड़ा और खुद को घायल देखने के अच्छे और बुरे संकेतों के बारे में।

Fighting Dreams Meaning

सपने में लड़ाई-झगड़े देखना

Fighting Dreams Meaning: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक सपने का कुछ न कुछ अर्थ होता है। जहां कुछ सपने व्यक्ति का अच्छ समय शुरू होने से पहले दिखाई देते हैं। वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो किसी बड़ी अनहोनी घटना की तरफ इशारा करते हैं। हालांकि कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिनका मतलब व्यक्ति समझ ही नहीं पाता है और कंफ्यूज हो जाता है। आज हम आपको सपने में जीवनसाथी, माता-पिता, दोस्तों, बॉस और रिश्तेदार के साथ खुद को लड़ाई करते हुए देखने के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन

खुद को बॉस से लड़ते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में यदि आप खुद को बॉस से लड़ाई करते हुए देखते हैं, तो इसे अति शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जीवन में तरक्की मिलने वाली है।

विज्ञापन

दोस्तों से लड़ाई करते हुए देखना

सपने में यदि आप खुद को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से लड़ाई करते हुए देखते हैं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको अपनी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

विज्ञापन

अनजान व्यक्ति से लड़ाई करते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि आप खुद को सपने में किसी अनजान व्यक्ति के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हुए देखते हैं, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। लड़ाई के दौरान आप अगर घायल हो जाते हैं, तो इस सपने का अर्थ है कि आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

पार्टनर से लड़ाई करते हुए देखना

सपने में यदि आप खुद को अपने पार्टनर से लड़ाई करते हुए देखते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपकी जीवनसाथी या किसी से लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

माता-पिता से लड़ाई करते हुए देखना

सपने में यदि आप खुद को माता-पिता या किसी रिश्तेदार के साथ लड़ाई करते हुए देखते हैं, तो इसे भी एक अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का संकेत है कि जल्द ही आपकी घरवालों से लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा भविष्य में आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ