Job Dreams Meaning: हर एक व्यक्ति को सोते समय अलग-अलग तरह के सपने दिखाई देते हैं। स्वप्न शास्त्र में प्रत्येक सपने को जीवन की हर एक शुभ और अशुभ घटना से जोड़ा जाता है। जहां कुछ सपने मन को खुशी देते हैं। वहीं कुछ के अहसास मात्र से ही मन विचलित हो जाता है। चलिए जानते हैं सपने में बॉस, ऑफिस और सीनियर आदि नौकरी से जुड़े अच्छे और बुरे संकेतों के बारे में।
ऑफिस का दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में ऑफिस दिखाई देता है, तो ये इस बात का संकेत है कि आपको जल्द ही नई जिम्मेदारियां मिलने वाली हैं। आने वाले दिनों में आपको ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- सपने में शिवलिंग का दिखाई देना सही या नहीं? जानें किस अनहोनी घटना का संकेत
कलीग्स को सपने में देखना
सपने में आपको कलीग्स दिखाई देते हैं, तो ये शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपका प्रमोशन हो सकता है।
खुद को परेशान देखना
यदि ऑफिस में आप खुद को परेशान देखते हैं, तो ये इस बात का संकेत है कि इस नौकरी से आप खुश नहीं हैं। आने वाले दिनों में आपको स्ट्रेस या डिप्रेशन का सामना करना पड़ सकता है।
खुद को काम करते हुए देखना
सपने में ऑफिस में खुद को खुशी-खुशी काम करते हुए देखना शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको करियर में सफलता मिल सकती है।
बॉस का दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बॉस का दिखाई देना शुभ है। इस सपने का अर्थ है कि आपका जल्द ही प्रमोशन हो सकता है। ऑफिस में आपके काम को अलग पहचान मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा।
खुद को बॉस की कुर्सी पर बैठे देखना
सपने में यदि आप खुद को बॉस की कुर्सी पर बैठे हुए देखते हैं, तो ये अशुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आपको नौकरी से निकाला जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आपको ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहना होगा।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सपने में दिखाई दें ये 3 चीजें तो हो जाएं सावधान, घटने वाली है बड़ी अनहोनी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
41 mins agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
16 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
20 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
22 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines