सपने में शिवलिंग का दिखाई देना सही या नहीं? जानें किस अनहोनी घटना का संकेत

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक सपने का मनुष्य के जीवन से गहरा संबंध होता है। इसलिए शास्त्रों में ज्यादातर सपनों के अच्छे और बुरे दोनों तरह के संकेतों के बारे में बताया गया है। चलिए जानते हैं सपने में शिवलिंग का दिखाई देना कब-कब अशुभ होता है।

Sawan 2024

शिवलिंग का दिखना भी है अशुभ

Sawan 2024: प्रत्येक व्यक्ति को सोते समय विभिन्न तरह के सपने दिखाई देते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने को जीवन की शुभ और अशुभ घटनाओं से जोड़ा जाता है। जो मनुष्य को सचेत करने के लिए आते हैं। जहां कुछ स्वप्न शुभ समय का संकेत देते हैं। वहीं कुछ किसी बड़ी घटना के बारे में व्यक्ति को जागरूक करते हैं। किसी शुभ तिथि, व्रत और त्योहार के दौरान देवी-देवताओं के कुछ रूपों का सपने में दिखाई देना शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन के दौरान सपने में भगवान शिव, शिवलिंग, मंदिर और सांप आदि का दिखना कब-कब शुभ और अशुभ होता है।

विज्ञापन

शिवलिंग का दिखना

सावन में सपने में शिवलिंग के दर्शन होने को अतिशुभ माना जाता है। ये संकेत है कि भगवान शिव ने अपकी पूजा को स्वीकार कर लिया है और वो आपसे बहुत खुश हैं। जल्द ही आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

shivji-ki-belpatra-se-puja

विज्ञापन

खंडित शिवलिंग का दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन के पवित्र माह में सपने में खंडित व टूटा हुआ शिवलिंग का दिखाई देना अशुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके साथ अनहोनी घटना घट सकती है। आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इस समय जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।

शिव जी का दिखना भी है अशुभ

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शंकर के उग्र रूप रुद्र के दर्शन होते हैं, तो ये इस बात का संकेत है कि शिव जी आपसे नाराज हैं। आपको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों तरह की विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस समय छोटे-से-छोटे फैसले को सोच-समझकर लें।

विज्ञापन

सपने में मरे हुए सांप को देखना

सांप को महादेव के गले का आभूषण माना गया है। इसी वजह से सावन मास में सपने में जिंदा सांप का दिखाई देना शुभ होता है। वहीं सपने में आपको घायल या मरा हुआ सांप दिखाई देता है, तो उसे शुभ नहीं माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आने वाले दिनों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ऐसे सपने भी होते हैं शुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सावन के दौरान सपने में आपको भगवान शंकर ध्यान मुद्रा में, शिव मंदिर और नंदी महाराज दिखाई देते हैं, तो उसे अतिशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके ऊपर देवों के देव महादेव की विशेष कृपा बनी हुई है। जल्द ही आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ