Swapna Shastra: सपने में देख रहे हैं ऑफिस, सीनियर और कलीग? नुकसान या फायदा... जानें हर संकेत का अर्थ

Job Dreams Meaning: स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि हर एक सपना व्यक्ति को शुभ व अशुभ संकेत देता है। आज हम आपको बताएंगे कि सपने में ऑफिस, बॉस, कलीग्स और सीनियर आदि का दिखाई देना अच्छा संकेत है या किसी अनहोनी घटना का इशारा है।

Job Dreams Meaning

Job Dreams Meaning: हर एक व्यक्ति को सोते समय अलग-अलग तरह के सपने दिखाई देते हैं। स्वप्न शास्त्र में प्रत्येक सपने को जीवन की हर एक शुभ और अशुभ घटना से जोड़ा जाता है। जहां कुछ सपने मन को खुशी देते हैं। वहीं कुछ के अहसास मात्र से ही मन विचलित हो जाता है। चलिए जानते हैं सपने में बॉस, ऑफिस और सीनियर आदि नौकरी से जुड़े अच्छे और बुरे संकेतों के बारे में।

विज्ञापन

ऑफिस का दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में ऑफिस दिखाई देता है, तो ये इस बात का संकेत है कि आपको जल्द ही नई जिम्मेदारियां मिलने वाली हैं। आने वाले दिनों में आपको ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Avoid These Things In Office

विज्ञापन

कलीग्स को सपने में देखना

सपने में आपको कलीग्स दिखाई देते हैं, तो ये शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपका प्रमोशन हो सकता है।

खुद को परेशान देखना

यदि ऑफिस में आप खुद को परेशान देखते हैं, तो ये इस बात का संकेत है कि इस नौकरी से आप खुश नहीं हैं। आने वाले दिनों में आपको स्ट्रेस या डिप्रेशन का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

खुद को काम करते हुए देखना

सपने में ऑफिस में खुद को खुशी-खुशी काम करते हुए देखना शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको करियर में सफलता मिल सकती है।

बॉस का दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बॉस का दिखाई देना शुभ है। इस सपने का अर्थ है कि आपका जल्द ही प्रमोशन हो सकता है। ऑफिस में आपके काम को अलग पहचान मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन

खुद को बॉस की कुर्सी पर बैठे देखना

सपने में यदि आप खुद को बॉस की कुर्सी पर बैठे हुए देखते हैं, तो ये अशुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आपको नौकरी से निकाला जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आपको ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहना होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ