Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सोते समय आने वाले प्रत्येक सपने का संबंध भविष्य से होता है। कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो व्यक्ति को अच्छा समय शुरू होने से पहले दिखते हैं। वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो व्यक्ति को किसी अनहोनी घटना का संकेत देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे मे बताने जा रहे हैं, जिनका दिखना बेहद अशुभ होता है। ये सपने कहीं न कहीं व्यक्ति को फ्यूचर में घटने वाली घटना के लिए सचेत करते हैं।
मृत माता-पिता का जिंदा दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अगर आपको मृत माता-पिता जिंदा रोते हुए दिखाई देते हैं, तो ये अशुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि वो दुखी हैं और आपसे वो कुछ कहना चाहते हैं। जल्द से जल्द अगर आपने उनका विधिपूर्वक श्राद्ध नहीं करवाया, तो आपके साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी सपने में दोबारा कर रहे हैं शादी? हो जाएं सावधान, जानें क्या कहता है ये स्वप्न
माता-पिता का कुछ खोजते हुए दिखाई देना
स्वर्गवासी माता-पिता को सपने में कुछ खोजते हुए देखना एक अशुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि वो किसी बात को लेकर आपसे गुस्सा हैं और वो आपसे कुछ कहना चाहते हैं।
सपने में पूर्वजों का दिखना
सपने में पूर्वजों को दिखना दर्शाता है कि उनकी कोई इच्छा पूरी नहीं हुई है। वो आपसे कुछ कहना चाहते हैं या वो आपको किसी अनहोनी घटना को लेकर सचेत कर रहे हैं। ऐसे में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध या दान करना चाहिए।
किसी मृत व्यक्ति से बात करना
सपने में अगर आपको कोई मृत व्यक्ति दिखाई देता है, जिससे आप बात करते हैं, तो ये एक अशुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आने वाले दिनों में आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है। यहां तक कि आपको धन हानि भी हो सकती है।
सपने में मृत मित्र का दिखना
सपने में मृत दोस्त का दिखाई देना अच्छा नहीं होता है। ये इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपको चोट लग सकती है। इसके अलावा भविष्य में आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। जहां आपके साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है।
सपने में देव पितृ का दिखना
सपने में देव पितृ का गुस्से में दिखना शुभ नहीं होता है। ये सपना संकेत है कि वो किसी बात को लेकर परेशान हैं और वो आपसे कुछ कहना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- सावन में क्या आपको भी सपने में दिखीं ये 10 चीजें? शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
47 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines