क्‍या आप भी सपने में दोबारा कर रहे हैं शादी? हो जाएं सावधान, जानें क्‍या कहता है ये स्वप्न

Wedding Dreams Meaning: क्या आपको भी शादी, बारात और विवाह की तैयारी आदि के सपने आते हैं? अगर हां, तो चलिए जानते हैं ये शुभ संकेत हैं या किसी बड़ी घटना से पहले मिलने वाले अशुभ चीजों का इशारा है।

Wedding Dreams Meaning

Wedding Dreams Meaning: सोते समय अलग-अलग तरह के सपने आना आम बात है। जहां कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद व्यक्ति का मन प्रसन्न हो जाता है। वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिनका व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक सपने का संबंध भविष्य में घटने वाली घटनाओं से भी होता है। कई बार कुछ सपने व्यक्ति को इसलिए दिखाई देते हैं, जिससे वो भविष्य में घटने वाली परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार कर सकें। आज हम आपको सपने में शादी, बारात, विवाह की तैयारी और खुद की दोबारा शादी से जुड़े शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

सपने में बारात का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बारात का दिखना शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ होगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

सपने में शादी की तैयारी का दिखना

सपने में खुद की या किसी भी अन्य व्यक्ति के विवाह की तैयारी का दिखना अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ है कि भविष्य में व्यक्ति को मानसिक तनाव के साथ-साथ करियर में नुकसान और हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Wedding Dreams Meaning

प्रेमी के साथ खुद को शादी करते हुए देखना

सपने में खुद को प्रेमी के साथ शादी करते हुए दिखना शुभ होता है। इसके अर्थ है कि जल्द ही आपकी प्रेमी संग शादी हो सकती है।

विज्ञापन

सपने में खुद को दोबारा शादी करते हुए देखना

सपने में खुद को दोबारा शादी करते हुए देखना एक अशुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियों का आगमन होगा। इसके अलावा पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है।

किसी अन्य व्यक्ति को शादी करते हुए देखना

सपने में यदि आपको अपना दोस्त या कोई रिश्तेदार शादी करते हुए दिखाई देता है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। इस स्वप्न का अर्थ है कि जिस काम पर आप लंबे समय से कार्य कर रहे थे, वो पूरा नहीं होगा। इसके अलावा धन हानि के भी प्रबल योग हैं। इसलिए आने वाले कुछ दिनों में आपको सावधान रहना होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ