Boyfriend Girl Friend Dreams Meaning: सोते समय प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग तरह के सपने दिखाई देते हैं, जहां कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो फ्यूचर में आपके साथ कुछ अच्छा होने की तरफ इशारा करते हैं। वहीं कुछ सपने दुर्घटना होने से पहले अशुभ चीजों का संकेत देते हैं। आज हम आपको सपने में प्रेजेंट और एक्स बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को हंसते, रोते और झगड़ा करते आदि दिखाई देने के शुभ और अशुभ दोनों संकेतों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
सपने में बॉयफ्रेंड का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा करते हुए खुद को देखना इस तरफ इशारा करता है कि आप अपने पार्टनर से खुश नहीं हैं। आपको अपने रिश्ते को लेकर संदेह है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पार्टनर से बात करें और आप दोनों के बीच आए मनमुटाव को दूर करें। वहीं स्वप्न में अगर आपको अपना प्रेमी हंसते हुए या आपको किस करते हुए दिखाई देता है तो यह शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आप दोनों के बीच रोमांस बढ़ेगा। रिश्ता समय के साथ मजबूत होगा।
ये भी पढ़ें- सपने में मौत, शव-अर्थी और प्रेत-आत्मा दिखना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
सपने में पूर्व प्रेमी के दिखने का मतलब
सपने में यदि आपको अपना पूर्व प्रेमी दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत है कि आप अभी भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं। कहीं न कहीं आप उनके साथ व्यतीत किए हुए पलों को याद करते हैं। वहीं अगर स्वप्न में आपको अपना एक्स बॉयफ्रेंड उदास दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको उन्हें लेकर चिंता हो रही है। यदि आपने उन्हें धोखा दिया है तो उसको लेकर आपके मन में अभी भी गिल्ट है।
पुरानी गर्लफ्रेंड का सपने में दिखना
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को सपने में अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड दिखाई देती है तो यह इस बात का संकेत है कि आप अभी भी उन्हें याद करते हैं। कहीं न कहीं आपको इस बात का अफसोस है कि आपने अपना रिश्ता जल्दबाजी में खत्म कर दिया है।
सपने में गर्लफ्रेंड का दिखना
सपने में गर्लफ्रेंड को मुस्कुराते हुए देखने का मतलब है कि आपकी लव लाइफ में जल्द ही खुशियों का आगमन होगा। यदि आप दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है तो वह भी दूर हो जाएगा। वहीं अगर आपको सपने में अपनी प्रेमिका रोते हुए दिखाई देती है, तो यह अशुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज है। हालांकि सपने में गर्लफ्रेंड का लाल रंग के कपड़ों में दिखाई देना शुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- सावन में क्या आपको भी सपने में दिखीं ये 10 चीजें? शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
3 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines