---विज्ञापन---

Religion angle-right

सपने में मौत, शव-अर्थी और प्रेत-आत्मा दिखना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Swapna Shastra: सोते समय प्रत्येक व्यक्ति को सपने दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि हर एक सपना भविष्य में घटने वाली घटनाओं का संकेत देता है। चलिए जानते हैं सपने में डरावनी चीजों का दिखाई देना शुभ या अशुभ किस बात का संकेत देता है।

---विज्ञापन---

Swapna Shastra: सोते समय दिमाग में कुछ न कुछ चलता रहता है, जिनका संबंध भविष्य में घटने वाली घटनाओं से भी होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कुछ डरावनी चीजों का दिखाई देना शुभ होता है, तो वहीं कुछ शुभ चीजों का दिखाई देना अशुभ भी होता है। इसके अलावा सपनों का संबंध भविष्य में होने वाले लाभ से भी होता है। चलिए जानते हैं सपने में मौत, शव, अर्थी, भूत-प्रेत और आत्मा का दिखाई देना भविष्य में होने वाली शुभ घटना का संकेत है या अशुभ चीजों का इशारा है।

सपने में खुद की मौत दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को मृत देखना शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपके ऊपर जल्द ही दुखों का पहाड़ टूटने वाला था, जो अब टल गया है। आने वाले दिनों में आपको धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा आपकी उम्र भी बढ़ गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सपने में मर चुके इन 5 लोगों का दिखना अशुभ! किस अनहोनी घटना के हैं संकेत?

---विज्ञापन---

खुद का आत्महत्या करते हुए दिखना

सपने में खुद का आत्महत्या करते हुए दिखना भी शुभ होता है। इस स्वप्न का अर्थ है कि आपकी आयु में वृद्धि हुई है। इसी के साथ आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है।

सपने में शव-अर्थी दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त के समय सपने में किसी परिजन की अर्थी का दिखाई देना अशुभ होता है। इसका अर्थ है कि उनकी जिंदगी संकट में है। वहीं रात में अगर आपको किसी जिंदा व्यक्ति की अर्थी दिखाई देती है, तो इसका अर्थ है कि जिस व्यक्ति की आपने अर्थी देखी है, उसकी उम्र बढ़ गई है। अगर उनके ऊपर कोई संकट मंडरा रहा होगा, तो उससे भी उन्हें मुक्ति मिल जाएगी।

---विज्ञापन---

सपने में भूत-प्रेत का दिखना

सपने में भूत-प्रेत, आत्मा और डरावनी चीजों का दिखना शुभ होता है। इसका अर्थ है कि जल्दी ही आपको धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से आप जिस काम को लेकर परेशान हैं, वो जल्द ही पूरा हो जाएगा।

सपने में कटा हुआ सिर देखना

यदि आपको सपने में किसी व्यक्ति का कटा हुआ सिर दिखाई देता है, तो इसे अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन में परेशानियों का आगमन होने वाला है। किसी बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सावन में क्‍या आपको भी सपने में द‍िखीं ये 10 चीजें? शुभ या अशुभ, जानें क्‍या कहता है स्वप्न शास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 19, 2024 10:16 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola