Swapna Shastra: सपने में दिखने वाली चीजों से शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं. सपने में पितरों का नजर आना कई इशारे करता है. पितृ पक्ष के दौरान अगर पूर्वजों को सपने में देखते हैं तो, इसके कई मतलब हो सकते हैं. बता दें कि, पितृ पक्ष के समय को पितरों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान पितरों का सपने में दिखना, उनका रोते हुए नजर आना और हंसते हुए दिखना किस बात का इशारा होता है. आइये इसके बारे में जानते हैं.
सपने में पूर्वजों को देखने का मतलब
मुस्कुराते हुए दिखना – पितृ पक्ष के दौरान पितरों को सपने में खुश देखना शुभ होता है. सपने में पितरों का हंसते हुए नजर आना आपके ऊपर पितरों की कृपा और आशीर्वाद का संकेत होता है. इस तरह का सपना आने का मतलब है कि, आपके पितृ आपसे प्रसन्न हैं.
पूर्वजों को दुखी देखना – सपने में रोते हुए या दुखी पूर्वजों को देखना अच्छा नहीं माना जाता है. इसे भविष्य की परेशानियों और मुश्किलों से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा सपना आने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए. यह पितरों के असंतुष्ट होने पर होता है. पितरों के नाराज होने पर आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 5 दिसंबर को राहु केतु बदलेंगे चाल, कर्क, कन्या समेत 6 राशियों को होगा लाभ, करेंगे तरक्की
भोजन मांगते हुए देखना – सपने में पितरों को भोजन या पानी मांगते हुए देखना यह दर्शाता है कि, पूर्वज आपसे श्राद्ध कर्म की अपेक्षा कर रहे हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस प्रकार का सपना आने पर पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए. आप पितृ पक्ष में श्राद्ध कर ब्राह्मणों को भोजन कराएं दक्षिणा दें.
पूर्वजों से बात करना – सपने में खुद को पितरों से बात करते हुए देखना भविष्य में आने वाली परेशानी की ओर इशारा हो सकता है. आपको पितृ पक्ष में पितरों से जुड़े सपने आते हैं तो, उनका श्राद्ध कर्म करना चाहिए. पितरों का श्राद्ध कर उन्हें प्रसन्न करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
5 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
8 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
12 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
14 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
14 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
1 day agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
1 day agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines