Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र का उद्देश्य मानव मात्र का कल्याण है और यह सदियों से लोगों के जीवन को संवारता आया है। यह विद्या डराने की नहीं बल्कि भविष्य को सहेजने के लिए प्रेरित करने की विद्या है। इस शास्त्र के अनुसार, हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ हो यह जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ सपने स्पष्ट रूप से भविष्य में घटने वाली घटनाओं के अच्छे-बुरे होने संकेत देते हैं।
यहां ऐसी 4 सपनों की चर्चा की गई है, जिसमें से एक सपना महाबली रावण को भी आया था। कहते हैं, उस सपने से रावण भी चिंतित और भयभीत हो गए थे। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 4 सपने और इन सपनों से भविष्य के बारे में क्या संकेत मिलता है?
सपने में खुद को तेल लगाना या मालिश करना
बहुत से लोग यह सपना देखते हैं कि वे खुद को तेल लगा रहे हैं या मालिश कर रहें हैं। आपको बता दें, यह सपना शुभ नहीं होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपने चेतावनी की तरह होते हैं। इस शास्त्र के मुताबिक, खुद को तेल लगाने या मालिश करने के 3 मायने हो सकते हैं, ये हैं:
- स्वयं के लिए परेशानी: आपकी कोई हरकत या निर्णय खुद आपको मुश्किल में डाल सकता है।
- स्वास्थ्य समस्याएं: यह आपको होने वाली किसी बीमारी के लिए सचेत करता है, जिसका आपको सामना करना पड़ सकता है।
- कठिन समय: मालिश वाले सपने आने वाले समय में कठिनाइयों के बारे में आगाह करता है, जिसका आप सामना करेंगे।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!
सपने में विवाह होते हुए देखना
कभी-कभी सपने में हम जो देखते हैं, उसका अर्थ उल्टा और बेहद अशुभ होता है। रियल लाइफ में विवाह का होना बेहद शुभ और मंगलमय होता है, लेकिन सपने में अपनी या किसी दूसरे की शादी होते हुए दिखाई देना अशुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति को ऐसे सपने आते हैं, उन्हें सचेत हो जाना चाहिए, क्योंकि उनके निजी जीवन कुछ ऐसी समस्या आ सकती है कि उन्हें मृत्यु समान पीड़ा दे सकता है। यह सपना गंभीर स्वास्थ्य हानि का भी संकेत देता है।
खुद को गधे की सवारी करते देखना
यही वो सपना है, जो लंकापति महाबली रावण को आया। कहते हैं कि यह सपना देखकर रावण को मृत्यु के समान कष्ट पहुंचा था और वे बेहद चिंतित और भयभीत हो गए थे। रावण ने सपने में देखा थी वे गधे पर सवार होकर दक्षिण दिशा की तरफ जा रहे हैं। बता दें कि रामचरितमानस में भी इस तरह के स्वप्न का जिक्र मिलता है। रावण को यह सपना तब आया था, जब राम और रावण का युद्ध चल रहा था। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक गधे पर सवार होकर दक्षिण दिशा में जाना पतन और मृत्यु का सं देता है।
सपने में पेड़ गिरते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पेड़ गिरते हुए देखना बहुत ही अशुभ होता है। यह देखा गया है कि यह सपना अक्सर किसी बड़ी समस्या, बीमारी या दुर्घटना का संकेत देता है। मान्यता है कि पेड़ जितना ऊंचाई से गिरेगा, समस्या उतनी ही जल्दी घटित होगी और बड़ी हो सकती है। इस सपने के भी कई मायने होते है, जैसे-
बड़ी समस्या: कोई बड़ी मुश्किल या परेशानी आ सकती है, जो जीवन को हिलाकर रख सकता है, जैसे कि तलाक, किसी अपने की मृत्यु या अकाल मृत्यु आदि।
बीमारी: स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या हो सकती है, बेहद कष्टकारी या जानलेवा हो सकता है।
दुर्घटना: कोई दुर्घटना या आपदा हो सकती है, जिसका असर बेहद गंभीर और आजीवन रहने वाला हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
3 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
4 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
9 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines