---विज्ञापन---

Religion angle-right

Swapna Shastra: नवरात्रि में ये 4 सपने दिखना होता है अशुभ, छा जाती है कंगाली!

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान यदि ये चार सपने दिखाई दें तो इसका अर्थ है माता दुर्गा आपसे नाराज चल रही हैं। आइए जानते हैं उन सपनों के बारे में, जो दिखाई दें तो क्या संकेत मिलता है?

---विज्ञापन---

Swapna Shastra: सपने हर किसी को आते हैं। कुछ सपने शुभ संकेत देते हैं तो कुछ सपने भविष्य में आने वाली परेशानियों के बारे में बताते हैं, लेकिन आज हम कुछ ऐसे सपनों के बारे में जानेंगे, जो नवरात्रि के दिनों में दिखाई देने पर अशुभ संकेत देते हैं।

काली बिल्ली का दिखना

स्वप्नशास्त्र कहता है कि अगर किसी व्यक्ति को नवरात्रि के दौरान सपने में काली बिल्ली दिखाई देती है तो वह अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सपने में काली बिल्ली का दिखाई देना इस बात का संकेत देता है कि माता दुर्गा आप से रुष्ट हैं। ये बताता है कि आप पर कोई बड़ा संकट आने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर हो सकता है। इन संकटों से बचने के लिए माता दुर्गा की पूजा-अर्चना करें।

---विज्ञापन---

हाथी का दिखना

नवरात्रि के दिनों में सपने में हाथी को अपने पीछे दौड़ते हुए दिखना भी अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी को ऐसा सपना दिखाई देता है तो इसका अर्थ है माता दुर्गा उस से नाराज चल रही हैं। यह सपना यह संकेत देता है कि आप किसी परेशानी में पड़ने वाले हैं। यदि आप माता दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक सच्चे मन से देवी की पूजा करें। देवी से क्षमा याचना भी जरूर करें।

शेर को दहाड़ते हुए देखना

सपने में नवरात्रि में शेर को दहाड़ते हुए देखना भी अशुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में शेर, व्यक्ति को देखकर दहाड़ता है तो इसका अर्थ है देवी दुर्गा उस से क्रोधित हैं। यह सपना संकेत देता है कि आप कर्ज में डूब सकते हैं।

---विज्ञापन---

अंधेरी रात दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अंधेरा या अंधेरी रात का दिखाई देना भी अशुभ है। नवरात्रि के दौरान यदि ऐसा सपना आपको दिखाई देता है तो इसका अर्थ है भविष्य में आपको काफी संघर्ष करना होगा। काफी मेहनत के बाद भी आप असफल हो सकते हैं। आर्थिक संकटों से भी आपको जूझना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Navratri 2024: बिहार के इस मंदिर में देवी के धड़ की होती है पूजा, कालिदास को यहीं हुई थी ज्ञान की प्राप्ति!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

First published on: Oct 06, 2024 05:55 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola