Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नींद में आने वाले सपनों के संकेतों से भविष्य के बारे में जान सकते हैं. नींद में नजर आने वाले सपने भविष्य से जुड़े कई संकेत देते है. इसी प्रकार व्यक्ति को अगर मौत से जुड़े सपने आते हैं, तो यह शुभ-अशुभ घटनाओं की ओर इशारा करते हैं. मृत्यु से जुड़े अलग-अलग प्रकार के सपने देखने का क्या अर्थ होता है. आप इसके बारे में स्वप्न शास्त्र के अनुसार, विस्तार से जान सकते हैं.
मृत व्यक्ति का सपने में दिखना
आप किसी मृत पूर्वज को सपने में देखते हैं, तो यह इस ओर इशारा करता है कि आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है. इस प्रकार का सपना आना उस व्यक्ति के साथ भावनात्मक जुड़ाव की ओर इशारा करता है. कई बार ऐसे सपने आना पुरानी यादों के कारण होता है. आपको ऐसे सपने आने पर शांत मन के लिए प्रार्थना और दान करना चाहिए.
सपने में किसी की मृत्यु देखना
जीवन में तनाव के कारण कई बार किसी व्यक्ति की मृत्यु का सपना आ सकता है. हालांकि, स्वप्न शास्त्र में किसी परिजन की मृत्यु का सपना देखना उनकी लंबी आयु या उनके जीवन में सुधार की ओर इशारा करता है. आप इस प्रकार के सपने आने से डरना नहीं चाहिए. यह सपना उस व्यक्ति के जीवन पर चल रहे संकट के टलने की ओर इशारा करता है.
ये भी पढ़ें – Budh Gochar 2026: आज हस्त नक्षत्र में बुध का गोचर 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, व्यापार में करेंगे खूब तरक्की
सपने में खुद की मृत्यु देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद की मृत्यु देखना सेहत में सुधार और लंबी उम्र होने की ओर इशारा करता है. स्वप्न शास्त्र में इस प्रकार का सपना उल्टा माना जाता है. इस प्रकार का सपना आना जीवन में सकारात्मक बदलावों का संकेत होता है.
सपने में अर्थी देखना
सपने में अर्थी देखने पर लोग अक्सर डर जाते हैं. हालांकि, ऐसा सपना आना जीवन की मुश्किलों के खत्म होने की ओर इशारा करता है. किसी बीमार व्यक्ति को अर्थी पर देखना उसके जल्दी सही होने का संकेत हो सकता है. इसके अलावा आपको कोई मृत व्यक्ति बार-बार सपने में दिखता है, तो यह उसकी इच्छा अधूरी रहने की वजह से हो सकता है. आपको ऐसी स्थिति में दान करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
2 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
3 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
5 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
10 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
11 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
1 day agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
1 day agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines