Budh Gochar 2026: आज हस्त नक्षत्र में बुध का गोचर 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, व्यापार में करेंगे खूब तरक्की
Budh Gochar 2026 Today: बुध नक्षत्र परिवर्तन आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर हो रहा है. बुध ग्रह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. बुध नक्षत्र परिवर्तन करने से राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा.

Budh Gochar 2026: बुध ग्रह हस्त नक्षत्र में 21 सितंबर तक रहेंगे. इसके बाद चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. बुध के हस्त नक्षत्र में होने के दौरान 5 लकी राशियों को लाभ हो सकता है. इन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. आइये इन लकी राशियों के बारे में ज्योतिषविदों के अनुसार जानते हैं.
वृषभ राशि
2 / 6वृषभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. आप लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे. आपकी मनोकामना पूर्ण होगी. करियर और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे. पुराने निवेश से लाभ हो सकता है.
मिथुन राशि
3 / 6मिथुन राशि के लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आप लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है.
सिंह राशि
4 / 6सिंह राशि के लोगों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. आप लोगों यात्रा पर जा सकते हैं. बुध के प्रभाव से व्यापार में फायदा होगा. आप लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. ये भी पढ़ें - Grahan Yog 2026: ग्रहण योग के प्रभाव से इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क! बढ़ सकती है मुश्किलें
कन्या राशि
5 / 6कन्या राशि के लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना शुभ रहेगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. व्यापारियों को किसी बड़ी डील के होने से अच्छा मुनाफा होगा. पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा.
मीन राशि
6 / 6मीन राशि के लोगों को बुध ग्रह के गोचर से लाभ हो सकता है. आप लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. आप लोगों को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है. (All Photo Credit- Social Media|AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.