Swapna Shastra: अक्सर अनेक लोगों को रात में कई तरह के सपने आते हैं. कुछ सपने अच्छी और शुभ होती हैं, तो कुछ मन को परेशान कर देती है. कुछ ऐसे सपने भी आते हैं, जो सुबह उठने के बाद भी लंबे समय तक याद रहते हैं. इनमें सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करने वाला सपना वह होता है, जिसमें कोई मृतक, एक्सीडेंट, दिवंगत परिजन, दोस्त या परिचित दिखाई देता है. कई बार वे मृतक बात करते हैं, आशीर्वाद देते हैं या फिर किसी बात की ओर इशारा करते हैं. ऐसे सपनों को लेकर मन में तरह-तरह के सवाल उठते हैं कि क्या यह भविष्य का संकेत है, कोई चेतावनी है या केवल अवचेतन मन की कोरी कल्पना? स्वप्न शास्त्र में भी इन सपनों के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं. आइए जानते हैं, इस प्रकार के सपनों के क्या मायने और निहितार्थ हैं?
शुभ संकेत
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जब कोई दिवंगत या मृतक व्यक्ति सपने आते हैं और सामान्य तरीके से बात करते हैं या वे मुस्कुराते हुए दिखते हैं, तो इसे शुभ माना गया है. इस शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपने लंबे समय से रुके काम पूरे होने संकेत हो हैं. किसी प्रकार के रुकी या अटकी योजनाओं में तेजी आने के योग भी बनते हैं. कई ऐसा सपना जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाना वाला भी होता है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Thoughts: एक स्त्री को पति के सामने नहीं करने चाहिए ये 4 काम, जानें चाणक्य नीति का रहस्य
आशीर्वाद का मतलब
यदि सपने में कोई मृतक या दिवंगत व्यक्ति, जो प्रायः अपने ही रिलेटिव होते हैं, वे आशीर्वाद देते हुए दिखते हैं. इस सपने को बेहद शुभ और प्रेरक माना गया है. क्योंकि, इसे सुख, समृद्धि और उन्नति का संकेत माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं में इसे पूर्वजों की कृपा का प्रतीक भी बताया गया है. यह देखा गया है कि ऐसे सपने दिखने के बाद लोगों के करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन में अच्छे अवसर आए हैं.
उदासी का संकेत
कई बार सपने में मृत व्यक्ति उदास, नाराज या चिंतित भी दिखाई देते हैं. स्वप्न शास्त्र में इस प्रकार के सपनों को दिवंगत व्यक्ति, जो प्रायः पितर होते हैं, की किसी अधूरी इच्छा से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इस स्थिति में उनके नाम से दान-पुण्य, तर्पण या श्राद्ध जैसे धार्मिक कार्य करना चाहिए ताकि वह लाभकारी हो.
यह भी पढ़ें: Kundali Pitru Dosha: जन्म कुंडली के ये संकेत हैं पितृ दोष के लक्षण, जानें कैसे करें पहचान और उपाय
स्वस्थ दिखना
यदि कोई व्यक्ति लंबी बीमारी के बाद दुनिया से गया हो और यदि सपने में वह दिवंगत व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ, प्रसन्न और निरोग दिखाई दे, तो इसे उनकी आत्मिक शांति का संकेत माना जाता है. यह भी देखा गया है कि ऐसा सपना कई लोगों के लिए मानसिक सुकून का कारण भी बनता है.
चेतावनी का इशारा
वहीं, जब दिवंगत व्यक्ति सपने में किसी खतरे, विवाद या परेशानी से सावधान करता है, तो मान्यताओं के अनुसार इसे सतर्क रहने का संकेत माना गया है. ऐसे समय में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. हर कदम सोच-समझकर उठाना ही बेहतर होता है.
ऐसे सपने हैं अशुभ
जब सपने में मृतक भोजन, पानी, कपड़े या कोई अन्य वस्तु मांगता दिखाई दे, तो स्वप्न शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना गया है. ऐसी स्थिति में उनके नाम पर जरूरतमंदों को भोजन कराना, वस्त्र दान करना या धार्मिक कार्य करना उचित बताया गया है.
ये उपाय अपनाएं
जिन लोगों को ऐसे सपने बार-बार आते हों और वे यदि मानसिक रूप से विचलित रहते हों, तो उनको कुछ उपाय करने की जरूरत हो सकती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंदिर में दान करना, जरूरतमंद लोगों को अन्न और कपड़े देना, पितरों के नाम पर तर्पण और श्राद्ध करना और नियमित पूजा-पाठ करना शुभ माना गया है. कई लोग गाय, पक्षी, चींटी आदि को भी भोजन कराने को भी अच्छा उपाय मानते हैं.
यह भी पढ़ें: Kundali Pitru Dosha: जन्म कुंडली के ये संकेत हैं पितृ दोष के लक्षण, जानें कैसे करें पहचान और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
7 mins agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
15 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
18 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
18 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
20 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines