Swapna Shastra: सपनों की एक अलग ही दुनिया होती है, जो कभी रूमानी और सुहानी, तो कभी डरावनी और परेशानियां पैदा करने वाली होती हैं. वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर ये सपना आया ही क्यों? भारत की प्राचीन विद्या स्वप्न शास्त्र में ऐसे अनेक सपनों के अर्थ बताएं गए हैं और उनके मायने समझाएं गए हैं.
ऐसे ही कुछ सपने खाने और भोजन से जुड़े हैं. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में भोजन से जुड़ी गतिविधियां भविष्य के लिए कई संकेत देती हैं. आइए जानते हैं, सपने में खाना पकाते, खाना खाते और खाना बांटते देखने का अर्थ क्या है, इनके बारे में क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?
यह भी पढ़ें: Kaal Sarp Dosh Kya Hai: कालसर्प दोष क्या है, क्यों है खतरनाक, कब होता है सबसे ज्यादा प्रभावी? जानें विस्तार से
सपने में खाना पकाते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने खुद कोई खाना पकाते देखना एक शुभ संकेत है, जिसका तात्पर्य है कि कड़ी मेहनत से किया हुआ काम जरूर सफल होगा. साथ ही यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने का भी संकेत देता है.
वहीं, यदि आप खाना दूसरों के लिए बना रहे हैं और किसी और घर में हैं, तो यह आपकी दयालुता का परिचायक है.
सपने में खाना खाते देखना
बड़े-बुजुर्ग सपने में भोजन करते हुए देखने को बहुत शुभ नहीं मानते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र ज इसे फलदायी मानता है. सपने में खुद को भोजन करते देखना स्वास्थ्य लाभ पाने का संकेत है. दावत में खाना अचानक धन मिलने का इशारा करता है. लेकिन किसी मेहमान के साथ मिलकर खाना शुभ नहीं माना गया है, यह बीमारी और बिछड़ने को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: Kundali Reading Tips: सरकारी नौकरी है पक्की यदि कुंडली में हैं ऐसे योग, जानें ज्योतिष शास्त्र के रहस्य
सपने में खाना बांटते देखना
सपने में खुद खाना बांटते देखना पूर्वजों के आशीर्वाद और पितृ इच्छा को दर्शाता है. ऐसे सपने प्रायः आध्यात्मिक अर्थों वाले होते हैं. खाना परोसते हुए देखना कोई सेवा कार्य संपन्न करवाने का संकेत देता है. किसी दूसरे को खाना खिलाते देखना रुके हुए काम पूरे होने की ओर इशारा करता है.
वहीं सपने में खाना दान करने को पितृ इच्छा से जुड़ा माना गया है. इस प्रकार के सपने का अर्थ है कि कोई दिवंगत या पूर्वज आपसे तृप्ति की इच्छा रखते हैं.
यह भी पढ़ें: Kundali Reading Tips: सरकारी नौकरी है पक्की यदि कुंडली में हैं ऐसे योग, जानें ज्योतिष शास्त्र के रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
5 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
5 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
7 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
8 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines