Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में कई ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है जो भविष्य में धन हानि के होने का संकेत देते हैं. आपको इस तरह के सपने आते हैं तो पैसों के मामले में सावधान हो जाना चाहिए. पैसों के नुकसान से संबंधित इन सपनों को चेतावनी की तरह लेना चाहिए. स्वप्न शास्त्र में बताए गए इस तरह के सपने आते हैं, तो कोई आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें. यह अशुभ सपने धन से जुड़ी समस्याओं और पैसों की परेशानी की ओर इशारा करते हैं.
बिखरे हुए पैसे देखना
आप सपने में बिखरे हुए पैसे देखते हैं तो यह अशुभ माना जाता है. यह भविष्य में पैसों के नुकसान होने की ओर इशारा करता है. आपको फैले हुए नोट या सिक्के सपने में दिखते हैं ऐसे में सावधान हो जाना चाहिए. आपको अपने फालतू के खर्चों को कम करना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन
खाली पर्स या तिजोरी देखना
सपने में खाली पर्स, खाली तिजोरी या खाली अलमारी देखते हैं, तो यह अशुभ होता है. इसका संबंध भविष्य में पैसों के नुकसान से जोड़कर देखा जाता है. इस तरह का सपना आने पर सावधान हो जाएं और अपने खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें. आपको फालतू खर्च और निवेश से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Kedarnath Story: केदारनाथ धाम में पूजी जाती है महादेव की पीठ, जानिए कहां मौजूद है भगवान शिव का सिर?
सोने के आभूषण खोना
कई बार सपने में किसी कीमती चीज को खोते हुए देखते हैं, तो व्यक्ति डर जाता है. सपने में सोने के आभूषण को खोते हुए देखना अच्छा नहीं माना जाता है. यह वास्तव में किसी कीमती चीज के खोने का या पैसों के नुकसान का इशारा हो सकता है.
अंधेरा रास्ता देखना
सपने में आप अपने चारों तरफ अंधेरा देखते हैं या धुंधला रास्ता देखते हैं तो यह अशुभ माना जाता है. यह भविष्य में पैसों के नुकसान होने का संकेत हो सकता है. आपको इस स्थिति में सावधान हो जाना चाहिए. कोई भी पैसों से जुड़ा बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, हमेशा के लिए होगा दुख-दरिद्रता का होगा नाश
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
17 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
23 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines