Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, हमेशा के लिए होगा दुख-दरिद्रता का होगा नाश

Apara Ekadashi 2026: एकादशी का पर्व विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना और उपाय करने के लिए खास होता है. आप अपरा एकादशी पर दुख-दरिद्रता को दूर करने के लिए खास उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से विष्णु भगवान की कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

Apara Ekadashi 2026

Photo Credit- News24GFX

Apara Ekadashi 2026: हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर विष्णु भगवान की पूजा के लिए व्रत किया जाता है. अब मई महीने में ज्येष्ठ माह की अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. अपरा एकादशी पर सुख-समृद्धि और पुण्य फलों की प्राप्ति के लिए आप खास उपायों को कर सकते हैं. एकादशी पर इन अचूक और चमत्कारी उपायों को करने से दुख और गरीबी का अंत होगा. चलिए अपरा एकादशी की तिथि और उपायों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

कब है अपरा एकादशी?

अपरा एकादशी ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि को मनाई जाएगी. इस तिथि का आरंभ 12 मई की दोपहर को 2 बजकर 52 मिनट पर हो रहा है. ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि का समापन अगले दिन यानी 13 मई को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर होगा. ऐसे में सूर्योदय तिथि को महत्व देते हुए अपरा एकादशी का पर्व 13 मई को है. इस दिन व्रत, पूजा और विष्णु भगवान से जुड़े उपायों को कर सकते हैं. चलिए इन अपरा एकादशी के इन खास उपायों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

तुलसी पूजा करें

भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय होती है. एकादशी पर विष्णु भगवान की पूजा अर्चना के साथ ही तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए. तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें.

विज्ञापन

घी का दीपक जलाएं

आपको एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए घी की दीपक जलाना चाहिए. विष्णु भगवान की प्रतिमा के समक्ष घी की दीपक जलाएं. ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

विज्ञापन

विष्णु सहस्रनाम का पाठ

विष्णु भगवान को प्रसन्न करने और दुख-दरिद्रता को दूर करने के लिए आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए. इसका पाठ करने से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता है. आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ अवश्य करना चाहिए.

दान-पुण्य करें

एकदाशी के दिन दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है. आपको एकादशी पर कपड़े, अनाज, भोजन का दान करना चाहिए. गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं.

विज्ञापन

आर्थिक लाभ के लिए उपाय

धनलाभ के लिए पीली कौड़ियों का उपाय करना चाहिए. आप पूजा के समय 5 या 7 पीली कौड़ियों को विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी के चरणों में रखें. पूजा संपन्न होने के बाद इन्हें लाल कपड़ें में बांधकर तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से आपके घर में धन के भंडार सदा भरे रहेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ