Swapna Shastra: भविष्य में पैसों के नुकसान का संकेत देते हैं ऐसे सपने, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Swapna Shastra: नींद में आने वाले सभी तरह के सपनों के बारे में स्वप्न शास्त्र में बताया गया है. हर तरह का सपना आना जीवन और भविष्य से जुड़े संकेत देता है. कई ऐसे सपने होते हैं जिसको धनहानि और आर्थिक नुकसान से जोड़कर देखा जाता है. आपको ऐसे सपने आते हैं तो सावधान हो जाना चाहिए.

Swapna Shastra

Photo Credit- AI

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में कई ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है जो भविष्य में धन हानि के होने का संकेत देते हैं. आपको इस तरह के सपने आते हैं तो पैसों के मामले में सावधान हो जाना चाहिए. पैसों के नुकसान से संबंधित इन सपनों को चेतावनी की तरह लेना चाहिए. स्वप्न शास्त्र में बताए गए इस तरह के सपने आते हैं, तो कोई आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें. यह अशुभ सपने धन से जुड़ी समस्याओं और पैसों की परेशानी की ओर इशारा करते हैं.

विज्ञापन

बिखरे हुए पैसे देखना

आप सपने में बिखरे हुए पैसे देखते हैं तो यह अशुभ माना जाता है. यह भविष्य में पैसों के नुकसान होने की ओर इशारा करता है. आपको फैले हुए नोट या सिक्के सपने में दिखते हैं ऐसे में सावधान हो जाना चाहिए. आपको अपने फालतू के खर्चों को कम करना चाहिए.

विज्ञापन

खाली पर्स या तिजोरी देखना

सपने में खाली पर्स, खाली तिजोरी या खाली अलमारी देखते हैं, तो यह अशुभ होता है. इसका संबंध भविष्य में पैसों के नुकसान से जोड़कर देखा जाता है. इस तरह का सपना आने पर सावधान हो जाएं और अपने खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें. आपको फालतू खर्च और निवेश से बचना चाहिए.

विज्ञापन

सोने के आभूषण खोना

कई बार सपने में किसी कीमती चीज को खोते हुए देखते हैं, तो व्यक्ति डर जाता है. सपने में सोने के आभूषण को खोते हुए देखना अच्छा नहीं माना जाता है. यह वास्तव में किसी कीमती चीज के खोने का या पैसों के नुकसान का इशारा हो सकता है.

विज्ञापन

अंधेरा रास्ता देखना

सपने में आप अपने चारों तरफ अंधेरा देखते हैं या धुंधला रास्ता देखते हैं तो यह अशुभ माना जाता है. यह भविष्य में पैसों के नुकसान होने का संकेत हो सकता है. आपको इस स्थिति में सावधान हो जाना चाहिए. कोई भी पैसों से जुड़ा बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ