---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vivekananda Quotes: जीवन से हताश व्यक्तियों के लिए स्वामी विवेकानंद के 10 अनमोल वचन, पढ़ते ही जाग उठेगी नई ऊर्जा!

Vivekananda Quotes: पूरी दुनिया को अपनी विचारधारा से प्रेरित करने वाले और भारत में युवाओं की प्रेरणा के महान स्रोत स्वामी विवेकानंद कमजोरी को मृत्यु माना है। जब मन कमजोर होता है, तभी व्यक्ति हताश होता है। पढ़िए विवेकानंद के 10 अनमोल विचार जो मन में नई ऊर्जा जगा देती है।

---विज्ञापन---

Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद भारत के एक ऐसे महान विचारक और संत हैं, जिन्होंने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को एक नई दिशा दी। विवेकानंद का मानना था कि मनुष्य अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है, बस उसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता की आवश्यकता होती है। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर कई युवाओं ने अपने जीवन में सफलता प्राप्त की है।

विवेकानंद ने हिन्दू धर्म को विश्व पटल पर एक नई पहचान दी। उन्होंने हिन्दू धर्म को एक सार्वभौमिक धर्म के रूप में प्रस्तुत किया और दुनिया को बताया कि हिन्दू धर्म केवल एक धर्म नहीं बल्कि एक जीवन जीने का तरीका है। जीवन से हताश व्यक्तियों को विवेकानंद के अनमोल वचन जरूर पढ़नी चाहिए। कहते हैं, विवेकानंद के विचार पढ़ने मात्र से जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है और यदि आपने उनके बताए मार्गों को अपना लिया है, तो सक्सेस हो या कोई बड़ा लक्ष्य, आपके पास खुद-ब-खुद खिंच कर चली आएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन

1. “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।”

---विज्ञापन---

स्वामी विवेकानंद का यह विचार निरंतर प्रयास और दृढ़ता की शिक्षा देता है। स्वामीजी ने सिखाया कि सफलता केवल उन्हीं को मिलती है, जो अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होते हैं और तब तक प्रयास करते रहते हैं जब तक वह हासिल न हो जाए।

2. “तुम्हें अंदर से बाहर की ओर विकसित होना होगा। कोई तुम्हें सिखा नहीं सकता, कोई तुम्हें आध्यात्मिक नहीं बना सकता। आत्मा के भीतर से ही सीखना है।”

---विज्ञापन---

स्वामी विवेकानंद आत्मनिर्भरता पर जोर देते हैं। वे कहते हैं कि आत्मज्ञान और आत्मविश्वास के लिए भीतर की यात्रा करनी चाहिए। बाहरी दुनिया केवल मार्गदर्शन कर सकती है, लेकिन असली विकास आत्मा के भीतर से आता है।

3. “जो सत्य है, उसे निर्भीक होकर कहो। उससे किसी को कष्ट होता है या नहीं, इसकी चिंता मत करो।”

---विज्ञापन---

इस विचार में स्वामी विवेकानंद सत्यनिष्ठा को अपनाने का संदेश दे रहे हैं। स्वामीजी ने सिखाया कि सच बोलने से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि सत्य सबसे बड़ा धर्म है।

4. “तुम्हारे पास जो भी समय है, उसका सदुपयोग करो। यह सोचने में समय मत गंवाओ कि तुम्हारे पास क्या नहीं है?”

---विज्ञापन---

यहां स्वामी विवेकानंद हमें अपने वर्तमान संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने की प्रेरणा दे रहे हैं। स्वामीजी स्पष्ट कह रहे हैं कि शिकायत करने के बजाय अपने पास जो संसाधन है, उसे सही तरीके से इस्तेमाल करें।

5. “अगर आपको भगवान की तलाश है, तो उसे अपने दिल में खोजें। वह किसी मंदिर, मस्जिद या चर्च में नहीं है।”

---विज्ञापन---

यह अनमोल विचार हमें सिखाता है कि सच्चा ईश्वर हमारे भीतर है। आत्मा और दिल की गहराई में ही ईश्वर का निवास है।

6. “एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें लगा दो।”

---विज्ञापन---

स्वामी विवेकानंद का यह अनमोल वचन ध्यान और एकाग्रता का महत्व बताता है। स्वामीजी ने सिखाया कि अगर हम अपने हर कार्य को पूरी ऊर्जा और ध्यान के साथ करेंगे, तो वह अवश्य सफल होगा।

7. “डरो मत। अगर तुम डरते हो, तो तुम कमजोर हो जाते हो।”

---विज्ञापन---

स्वामीजी का यह सुविचार साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। वे कहते हैं कि डर कमजोरी को जन्म देता है और हमें अपने डर पर काबू पाना चाहिए।

8. “खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।”

---विज्ञापन---

आत्मविश्वास की कमी को स्वामी विवेकानंद ने पाप के समान माना है। उन्होंने सिखाया कि हर व्यक्ति के अंदर असीमित शक्ति है, जिसे पहचानकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

9. “मनुष्य का सेवा धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है।”

---विज्ञापन---

स्वामी विवेकानंद ने मानव सेवा को ईश्वर सेवा के समान माना। उनके अनुसार, जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

10. “शक्ति ही जीवन है, कमजोरी ही मृत्यु है।”

---विज्ञापन---

यह वचन शक्ति और ऊर्जा के महत्व को दर्शाता है। स्वामी विवेकानंद ने सिखाया कि शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शक्ति से ही जीवन को साकार किया जा सकता है। कमजोरी जीवन में रुकावट बनती है।

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 28, 2024 10:10 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola