---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के इन 10 कोट्स से नस-नस में भर जाती है नई ऊर्जा, संवर जाती है जिंदगी!

Vivekananda Quotes: भारत के महान दार्शनिक और चिंतक स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन ही दुनिया के लिए एक मिसाल और सीख लेने योग्य है। यहां बताए गए स्वामी विवेकानंद के 10 कोट्स से हर व्यक्ति के नस-नस में नई ऊर्जा भर जाती है और लोगों की जिंदगी संवर जाती है। आइए जानते हैं, क्या हैं स्वामी विवेकानंद के ये 10 अनमोल विचार?

---विज्ञापन---

Vivekananda Quotes: आधुनिक भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं में स्वामी विवेकानंद का स्थान सबसे ऊपर है। वे भारत में हिन्दू पुनर्जागरण के सबसे चमकीले नक्षत्र कहे गए हैं। उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति को दुनिया के सामने पूरी शिद्दत से रखा और हिन्दू धर्म का लोहा मनवाया। कहते हैं, दुनिया के सभी महान व्यक्तियों ने उनकी शिक्षाओं और उपदेशों से लाभ उठाया है। कहते हैं, जब स्वामी विवेकानंद बोलते थे, तो लोग मंत्रमुग्ध हो जाते थे, महिलाएं सुध-बुध बिसर जाती थीं। लोग पूरी तन्मयता से उनकी हर बात सुनते थे। यहां पेश है, स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार और कोट्स। इन्हें पढ़कर और समझ कर किसी के भी नस-नस में ऊर्जा का प्रवाह तेज हो जाता है और तन-मन में कुछ करने की बिजली कौंधने लगती है।

नरेन नाम से बुलाते थे रामकृष्ण परमहंस

बता दें कि हर साल 12 जनवरी को आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। उनका पूरा जीवन ही दुनिया के लिए सीख लेने योग्य है। लेने योग्य है। उनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। रामकृष्ण परमहंस उनके गुरु थे और वे स्वामी विवेकानंद को नरेन कहते थे। वे 25 वर्ष की आयु में सांसारिक मोह-माया त्याग कर संन्यासी बन गए थे। अमेरिका के शिकागो में हुई विश्व धर्म सभा के बाद उन्होंने गुरु रामकृष्ण परमहंस को समर्पित रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। आइए जानते हैं, स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी कथन, जिससे किसी की भी जिंदगी संवर सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!

स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार

1- ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।’ स्वामी विवेकानंद का यह कोट्स हर व्यक्ति को अपने सपनों के लिए पूरी ताकत लगाने की प्रेरणा देता है।

---विज्ञापन---

2- ‘खुद पर विश्वास रखो और पूरी दुनिया तुम पर विश्वास करेगी।’ स्वामी जी का यह कथन, आत्मविश्वास की ताकत को समझाता हैं, जिससे किसी का भी जीवन बदल सकता है।

3- ‘एक विचार लो, उस विचार को अपनी जिंदगी बना लो। उसी के बारे में सोचो, उसी का सपना देखो, उसी पर जियो।’ सफलता पाने के लिए एकाग्रता और समर्पण का महत्व बताने वाला स्वामी विवेकानंद का एक सबसे महान संदेश है।

---विज्ञापन---

4- ‘तुम खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।’ यह स्वामी विवेकानंद का बेहद प्रसिद्ध कोट्स है, जो आत्म-सम्मान और आत्मबल को बढ़ाता है।

5- ‘हम वही बनते हैं, जो हम सोचते हैं। इसलिए सकारात्मक सोचो।’ स्वामी जी का यह विचार बताता है कि हमारी सोच ही हमारे जीवन को आकार देती है।

---विज्ञापन---

6- ‘सपने देखो, लेकिन उन्हें सच करने के लिए मेहनत करो। सिर्फ सपने देखना ही काफी नहीं है।’ यह विचार सपनों को साकार करने के लिए मेहनत पर जोर देता है।

7- ‘जब तक आप खुद पर गर्व महसूस नहीं करते, दुनिया आपकी परवाह नहीं करेगी।’ इस विचार में आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश भरा है।

---विज्ञापन---

8- ‘हर महान काम पहले असंभव लगता है।’ यह कोट्स उन लोगों के लिए बेहद ऊर्जा देने वाला सिद्ध हुआ है, जो काम शुरू करने से पहले ही हार मान लेते हैं। स्वामी जी का यह स्टेटमेंट चुनौतीपूर्ण कार्यों में उत्साह और प्रेरणा भरता है।

9- ‘जिस दिन तुमने सोचा कि तुम कमजोर हो, उस दिन तुम कमजोर हो जाओगे।’ स्वामी विवेकानंद ने कमजोरी को मृत्यु के सामान माना है। इस कथन के माध्यम से वे सशक्त और सकारात्मक बने रहने का सरल और असरकारी संदेश देते हैं।

---विज्ञापन---

10- ‘डरो मत। अगर तुम डरते हो, तो तुम्हारा अंत निश्चित है।’ स्वामी विवेकानंद का यह विचार डर को दूर करता है और साहस और आत्मविश्वास के महत्व को दर्शाता है।

निस्संदेह स्वामी विवेकानंद के ये विचार जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इन विचारों को जीवन में उतारकर कोई भी इंसान एक सफल और संतुष्ट जीवन जी सकते हैं। ये विचार जीवन को नई दिशा, साहस और आत्मविश्वास से भर देते हैं। इन्हें अपनी दिनचर्या में उतारने से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 15, 2025 08:30 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola