Solar Eclipse Live Stream Today: आज सूर्य ग्रहण के दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. ग्रहण के समय दिन में अंधेरा छा जाएगा. इस दौरान दिन में रात हो जाएगी. आज ग्रहण भारतीय समय अनुसार, रात को लगने वाला है. ग्रहण का समय रात को 9 बजकर 4 मिनट से लेकर 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक है. सूर्य ग्रहण रात में होने के कारण यह भारत में नहीं दिखेगा. हालांकि अन्य कई देशों से यह ग्रहण देखा जा सकेगा.
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
आज सूर्य ग्रहण ग्रीनलैण्ड, आइसलैण्ड, स्पेन, आर्कटिक महासागर, उत्तर अटलान्टिक महासागर, अफ्रीका के कई हिस्सों और उत्तर अमेरिका के कुछ हिस्से में नजर आएगा. यहां पर ग्रहण के दौरान दिन में ही अंधेरा देखने को मिलेगा. यह ग्रहण एशियाई देशों जैसे भारत, नेपाल, चीन, जापान, श्रीलंका आदि में दिखाई नहीं देगा. ऐसे में इस अद्भुत नजारे को ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं. ग्रहण की फ्री लाइव स्ट्रीम के जरिए दिन के समय अंधेरा होने का नजारा देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें – Surya Grahan 2026 Today: आज लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन में हो जाएगा अंधेरा, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं?
कहां देखें ऑनलाइन फ्री लाइव स्ट्रीमिंग?
सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग को दिखाने के लिए स्पेस एजेंसियों ने खास तैयारियां की हैं. ऐसे में ऑनलाइन यूट्यूब चैनल के जरिए सूर्य ग्रहण लाइव देख सकते हैं. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA), वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट और रॉयल ऑब्ज़र्वेटरी ग्रीनविच के यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. भारतीय समय के अनुसार, आज रात को 9 बजकर 40 मिनट के बाद तीनों चैनल पर ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी.
ये भी पढ़ें – आज सूर्य ग्रहण के 2 मिनट 18 सेकेंड पड़ेंगे भारी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए प्रभाव
भारत में ग्रहण का प्रभाव
सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, रात में लग रहा है. ऐसे में इसकी दृश्यता भारत में नहीं होगी. ग्रहण भारत में न दिखने के कारण इसकी सूतक काल और अशुभ प्रभाव भी भारत में नहीं रहेगा. ग्रहण के दौरान खाना-पीना कर सकते हैं. इस दौरान पूजा-अर्चना और किसी भी शुभ कार्य पर रोक नहीं लगेगी. आप ग्रहण को देखना चाहते हैं, तो ऊपर दिए हुए लिंक पर क्लिक करके लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
11 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
13 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
17 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
21 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines