
Video: आज सूर्य ग्रहण के 2 मिनट 18 सेकेंड पड़ेंगे भारी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए प्रभाव
Edited By Aman Maheshwari

Edited By Aman Maheshwari
Surya Grahan 2026: आज 12 अगस्त 2026 दिन बुधवार को सावन अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. यह खास खगोलीय घटना होगी. हालांकि, भारत में ग्रहण नजर नहीं आएगा. ऐसे में भारत में ग्रहण का प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा. भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, अटलांटिक महासागर, स्पेन और पुर्तगाल के छोटे हिस्से में देखने को मिलेगा.
आज खग्रास सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह खग्रास सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी को पूरी तरह से ढक लेगा. यह ग्रहण भारत में बिल्कुल भी नहीं दिखेगा. ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ बंद नहीं होंगे. ग्रहण के बाद ग्रहण का दोष भी नहीं लगेगा. गर्भवती महिलाओं और अन्य किसी को कोई परहेज नहीं करना होगा. ग्रहण का पीक समय 2 मिनट 18 सेकेंड होगा. इसका असर ग्रहण लग रहे स्थानों पर देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें – Surya Grahan 2026 Today: आज लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन में हो जाएगा अंधेरा, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं?
भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात 9 बजकर 04 मिनट से लेकर 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 45 मिनट तक लगेगा. भारत में रात होने के कारण सूर्य क्षितिज से नीचे होगा. इसी कारण ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. भारत में सभी लोग पूजा पाठ, खानपान और दैनिक गतिविधियां सामान्य की तरह कर सकते हैं. किन लोगों को पड़ेगा भारी. बता दें कि, यह ग्रहण लाइव देखने वालों पर भारी पड़ सकता है. सीधे ग्रहण को देखने से आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है. प्रमाणित सोलर ग्लासेस या फिल्टर के जरिए ही ग्रहण को देखें. ग्रहण के बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: