Surya Grahan 2026: बेहद खास होगा सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अनोखा नजारा, भारत में नजर आएगा या नहीं? जानिए

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण खगोलीय दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है. इस ग्रहण के दौरान आसमान में अनोखा नजारा देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं यह किस तरह से खास है?

Surya Grahan 2026

Photo Credit- News24GFX

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, 2026 दिन मंगलवार को लग रहा है. नासा के अनुसार, यह ग्रहण एन्यूलर यानी वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. यह ग्रहण खास खगोलीय घटना है. खगोलीय दृष्टि से यह ग्रहण बेहद खास होगा. इस सूर्य ग्रहण के दौरान आकाश में दुर्लभ नजारे देखने को मिलेगा. यह सूर्य ग्रहण दुनिया में कई जगहों पर देखा जाएगा.

विज्ञापन

खगोलीय दृष्टि से भी खास

यह वलयाकार सूर्य ग्रहण खगोलीय दृष्टि से खास होगा. सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा और पृथ्वी लगभग एक सीधी रेखा में आ जाते हैं. इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है. चंद्रमा सूर्य की रोशनी को रोक देता है. इससे पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया पड़ती है. इस बार सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में अनोखा नजारा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

चमकदार अंगूठी के रूप में दिखेगा सूर्य

17 फरवरी को लग रहे इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से घेर लेगा. इससे सूर्य का किनारा नजर आएगा. इस स्थिति में सूर्य चमकदार अंगूठी के रूप में दिखेगा. इसे रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं. यह ग्रहण अंटार्कटिका क्षेत्र में स्पष्ट दिखेगा. इसे नासा के अनुसार यह ग्रहण काफी खास है.

विज्ञापन

क्या भारत में दिखेगा ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. अंटार्कटिका और दक्षिणी महासागर के क्षेत्रों से इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा. जबकि, दक्षिण अफ्रीका, चिली, अर्जेंटीना, मेडागास्कर और मॉरीशस से आंशिक ग्रहण नजर आएगा. यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, दोपहर को 3 बजकर 26 मिनट से शाम को 7 बजकर 52 मिनट तक लगेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ