Surya Grahan 2024 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने वाला है। बता दें कि वैज्ञानिकों की दृष्टि से ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का बहुत ही अधिक महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 का पूर्ण सूर्य ग्रहण 54 साल बाद लगेगा। भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण लगने का समय रात के 9 बजकर 12 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, यानी ग्रहण का कुल समय अंतराल 5 घंटे 10 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण का असर पूरे उत्तरी अमेरिका में पूर्ण रूप से पड़ेगा।
ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और स्वाति नक्षत्र में लगने वाला है। बता दें इस ग्रहण का असर भारत पर नहीं पड़ेगा। लेकिन जिस शुभ संयोग में ग्रहण लग रहा है उसका प्रभाव राशियों पर जरूर पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन 5 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव पड़ने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण बहुत ही शुभ रहेगा। इस समय आपके दुश्मन कमजोर पड़ सकते हैं, क्योंकि उनकी सारी साजिशें कमजोर पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बना रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य, आर्थिक जीवन और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रहण थोड़ा कठीन रहेगा। करियर और कारोबार में नुकसान हो सकता है। साथ ही धन हानि की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है।
मिथुन राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। बता दें कि ग्रहण के दौरान पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा। साथ ही नौकरी और कारोबार में लाभ ही लाभ होगा। निवेश किए हुए पैसे डबल हो सकते हैं। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रहण करियर के मामले में शुभ रहेगा। करियर में आ रही सभी तरह की परेशानियां जल्द समाप्त होने वाली है। साथ ही नौकरी और कारोबार में खूब तरक्की होगी।
धनु राशि
सूर्य ग्रहण का प्रभाव धनु राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Neechbhang Rajyog कराएगा इन 3 राशियों को लाभ, धन-धान्य के साथ कारोबार में होगी वृद्धि
यह भी पढ़ें- शनिवार के दिन करें इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, शनि देव का मिलेगा आशीर्वाद
यह भी पढ़ें- आज मां लक्ष्मी 3 राशियों पर रहेंगी मेहरबान, जमकर कराएंगी धन की बरसात
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
1 hr agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
15 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
19 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
20 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
21 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
23 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines