Surya Grahan: सूर्य ग्रहण लगना एक विशेष खगोलीय घटना होती है. जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो सूर्य ग्रहण लगता है. इस दौरान चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है. अब साल 2027 में 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. ठीक एक साल बाद आज ही के दिन यानी 2 अगस्त 2027 को सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा. इस दौरान पृथ्वी के एक हिस्से पर दिन के समय रात जैसा नजारा देखने को मिलेगा.
2 अगस्त को देखने मिलेगी ऐतिहासिक खगोलीय घटना
2 अगस्त 2027 को खास ऐतिहासिक खगोलीय घटना देखने को मिलेगी. यह ग्रहण करीब ग्रहण 6 मिनट 23 सेकंड का होगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण होने से इस दौरान धरती पर अंधेरा छा जाएगा. वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस ग्रहण के दौरान तापमान कम हो जाएगा. ग्रहण के दौरान दिन में तारे भी नजर आ सकते हैं. ऐसे में यह ग्रहण बेहद खास रहने वाला है.
ये भी पढ़ें – Sawan 2026: क्या है सावन में झूला झूलने की परंपरा के पीछे का इतिहास? जानिए इसका धार्मिक महत्व
कहां दिखेना अद्भुत नजारा?
21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण बेहद खास रहेगा. यह ग्रहण स्पेन, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, मिस्र, सऊदी अरब समेत मीडिल ईस्ट के कई देशों में नजर आएगा. इन जगहों पर सबसे लंबे समय तक अंधेरा देखने को मिलेगा. हालांकि, भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से देखने को मिलेगा. वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण के दौरान चंद्रमा के पृथ्वी के नजदीक होने और सूर्य के अधिक दूर होने के कारण यह ग्रहण सामान्य से लंबा रहेगा.
कैसे देख सकते हैं ग्रहण?
वैज्ञानिकों ने सूर्य ग्रहण को सीधे देखने की चेतावनी दी है. ग्रहण को सीधे देखने से बचना होगा. सोलर व्यूइंग ग्लास का इस्तेमाल कर ही ग्रहण देख सकते हैं. इसके लिए धूप के चश्मे सुरक्षित नहीं माने जाते हैं. सूर्य ग्रहण को लंबे समय तक सीधा देखना आंखों के लिए नुकसान का कारण बन सकता है. इस गलती को करने से बचें.
ये भी पढ़ें – Shukra Gochar 2026: कन्या राशि में प्रवेश कर गए धनदाता शुक्र, मेष समेत 5 राशियों को देंगे शुभ परिणाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
9 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
10 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
12 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
16 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines