हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Morning Tips: इन 3 कामों से करें अपने दिन की शुरुआत, दूर होगी हर टेंशन और होता रहेगा धन लाभ!

Morning Astro Tips: क्या आप भी आने वाले समय को अपने लिए खास बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो ऐसे में आप अपनी दिनचर्या में कुछ आदतों को शामिल कर सकते हैं. इनसे न सिर्फ आपका दिन अच्छा रहेगा, बल्कि देवी-देवताओं की विशेष कृपा भी आपको प्राप्त होगी. चलिए जानते हैं सुबह जल्दी उठकर करने वाले उपायों के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Morning Astro Tips: सुबह का समय यानी ब्रह्म मुहूर्त धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होता है. इस दौरान वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा रहती है. यदि कोई व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में कुछ विशेष काम करता है तो उसका पूरा दिन अच्छा व्यतीत होता है. साथ ही देवी-देवताओं की कृपा से आर्थिक तंगी, खराब सेहत और घर की विभिन्न समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए विशेष उन तीन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुबह उठते ही करने से हर व्यक्ति को महालाभ हो सकता है.

सूर्य देव को जल अर्पित करें

रोजाना सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें. साथ ही सूर्य मंत्रों का जाप करें और कुछ समय सूर्य की रोशनी में व्यतीत करें. ऐसा करने से न सिर्फ आपको शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे.

विज्ञापन

घर के मुख्य द्वार पर जल का छिड़काव करें

यदि आपके घर में आएदिन क्लेश होता रहता है या आपकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है तो रोजाना सुबह उठते ही स्नान करने के बाद घर के मुख्य द्वार पर शुद्ध जल का छिड़काव करें. शास्त्रों में बताया गया है कि घर का मुख्य द्वार पूरे घर की ऊर्जा को कंट्रोल करता है. यदि मुख्य द्वार हर समय साफ और शुद्ध रहेगा तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा. साथ ही घर वालों की आर्थिक स्थिति और शारीरिक स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

विज्ञापन

देवी तुलसी की पूजा करें

शास्त्रों में बताया गया है कि घर के आंगन में तुलसी का एक पौधा जरूर होना चाहिए. इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और वास्तु दोष नहीं लगता है. यदि रोज सुबह आप देवी तुलसी की पूजा करते हैं और तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाते हैं तो इससे घर में क्लेश नहीं होगा. साथ ही पैसों का लेनदेन सही ढंग से चलता रहेगा.

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola