हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सोने की पायल को पहनना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें कारण

Is it good to wear a gold anklet: अक्सर आपने अपनी मम्मी या बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि सोने से बनी पायल नहीं पहननी चाहिए, लेकिन क्या आपको इसके पीछे की वजह के बारे में पता है। अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं पैरों में सोना न पहनने के धार्मिक और वैज्ञानिक कारणों के बारे में।

विज्ञापन

Is it good to wear a gold anklet: लड़कियों के लिए सोना, चांदी, मोती और हीरे से बने जेवरात का विशेष महत्व है। खासतौर पर सुहागिन महिलाएं को सोने से बने आभूषण ज्यादा पसंद आते हैं। वह सोने की अंगूठी से लेकर नेकलेस, कान के बुंदे और नथनी पहनना पसंद करती हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं पैर में भी सोने से बनी पायल पहनती हैं। लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार, पैरों में सोना पहनना अशुभ होता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: शनि की साढ़ेसाती का 12 राशियों पर कब, कैसा असर? देखें पंडित सुरेश पांडेय का वीडियो

धार्मिक कारण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोने का संबंध कुंडली में गुरु ग्रह से होता है। इसके अलावा सोना भगवान विष्णु का प्रिय धातु भी है, क्योंकि इसे धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसी वजह से पैरों में सोने से बने आभूषण नहीं पहने जाते हैं।

विज्ञापन

अगर आप पैरों में सोने की पायल पहनती हैं, तो इससे न चाहते हुए भी आपके द्वारा देवी-देवताओं का अपमान हो रहा है। सोने की पायल पहनने से माता लक्ष्‍मी भी रुष्ठ हो सकती हैं, जिसका सीधा आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

वैज्ञानिक कारण

वैज्ञानिकों के अनुसार, सोने से बने आभूषण को धारण करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। क्योंकि सोना गर्म होता है। वहीं चांदी के आभूषण ठंडे होते हैं, उन्हें पहनने से बॉडी में ठंडक आती है। साथ ही बॉडी का तापमान संतुलित रहता है, जिससे मौसमी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन

पैरों में क्या घारण करना होता है शुभ?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोने की पायल की जगह चांदी और मोती से बनी पायल को धारण करना शुभ होता है। इसके अलावा पैरों में सोने के बिछिया भी नहीं पहनने चाहिए। इससे आपके पति को आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही घर में परेशानियां बढ़ सकती हैं। सोने की बिछिया की जगह आप चांदी की बिछिया पहन सकती हैं। इन्हें पहनना शुभ होता है।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: पार्टनर से मिल रहे हैं ये 5 संकेत, तो जल्द हो सकता है बेक्रअप!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता और सूचना पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola