---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: पार्टनर से मिल रहे हैं ये 5 संकेत, तो जल्द हो सकता है बेक्रअप!

Chanakya Niti For Relationship: क्या आपके रिश्ते में भी खटास आने लगी है? क्या आपका पार्टनर आपसे दूर-दूर रहता है? रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी क्या आपके मन में यह सवाल बार-बार आते हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं यह सवाल किस तरफ इशारा कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Chanakya Niti For Relationship: आचार्य चाणक्य के ‘नीति शास्त्र’ में लिखित कई नियम और बातें आज भी प्रचलित हैं, जिन्हें बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। चाणक्य को भारतीय राजनीति और कूटनीति का पितामह कहा जाता है। उन्होंने अपने ‘नीति शास्त्र’ में सफलता से लेकर रिलेशनशिप तक के कई मूल मंत्रों का उल्लेख किया है। आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए पांच ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आपको भी अपने बॉयफ्रेंड से मिल रहे हैं तो हो सकता है कि जल्द ही आपका ब्रेकअप हो जाए। चलिए विस्तार से जानते हैं उन 5 संकेतों के बारे में।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: समाज में मान-सम्मान पाने के लिए पुरुष गुप्त रखें अपने 5 राज

---खबर नीचे जारी है---

गलतियां निकालना

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि अगर आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है, तो ऐसा हो सकता है कि वह बात-बात पर आपकी गलतियां निकाले। भविष्य में अगर आपका रिश्ता टूटता है, तो इससे आपको ऐसा लग सकता है कि आपकी कुछ गलतियों की वजह से ही आपका रिश्ता टूटा है।

दूर रहना

चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि अगर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दे रहा होता है, तो वह उससे दूरी बनाकर रखना पसंद करता है। वह बात-बात पर उनसे दूर भागता है। इसके अलावा उनके सामने आना भी उन्हें पसंद नहीं होता है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

व्यवहार में बदलाव आना

आचार्य चाणक्य का मानना था कि जब व्यक्ति कोई बात छुपाता है, तो इसका असर सबसे पहले उसके व्यवहार पर पड़ता है। वह सामने वाले व्यक्ति के प्रति अपना व्यवहार बदलने लगता है। अगर कुछ समय से आपको भी ऐसा लग रहा है कि आपके बॉयफ्रेंड का व्यवहार बदल रहा है, तो हो सकता है कि वह आपको धोखा दे रहा हो।

शौक बदलना

आमतौर पर व्यक्ति तभी अपने जीवन में बदलाव करता है, जब उसे किसी को आकर्षित व प्रभावित करना होता है। अगर आपके बॉयफ्रेंड के भी शौक बदल रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करे।

---खबर नीचे जारी है---

बहाने बनाना

अगर आपका पार्टनर भी छोटी-छोटी बातों पर बहाने बना रहा है। आपसे झूठ बोल रहा है, तो हो सकता है कि वह आपको धोखा दे रहा हो। चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति तभी बहाने बनाता है, जब वह कोई बात छिपा रहा होता है। इसलिए ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- ‘नीति शास्त्र’ की इन चीजों में आज भी महिलाओं से पीछे हैं पुरुष, क्या कहती है Chanakya Niti

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 20, 2024 08:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola