हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Somvati Amavasya 2026: कब है सोमवती अमावस्या? पितृ दोष से मुक्ति के लिए है खास दिन, जानिए अचूक उपाय

Somvati Amavasya 2026: ज्येष्ठ अधिकमास में सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है. अधिकमास की अमावस्या का योग 3 साल बाद बन रहा है. जून में सोमवती अमावस्या कब है और इस दिन किन उपायों को करना चाहिए आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Somvati Amavasya 2026

Somvati Amavasya 2026: ज्येष्ठ अधिकमास में सोमवार के दिन अमावस्या पड़ने से यह सोमवती अमावस्या होगी. सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या का विशेष महत्व होता है. इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जानते हैं. दान-पुण्य और पितरों की शांति के लिए तर्पण और सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए यह अमावस्या खास होती है. जून महीने में ज्येष्ठ अधिकमास की अमावस्या आने वाले है. आइये जानते हैं सोमवती अमावस्या कब है और इस दिन किन उपायों को करना चाहिए?

कब है सोमवती अमावस्या?

ज्येष्ठ अधिकमास में अमावस्या तिथि का आरंभ 14 जून की दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 15 जून को सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, अमावस्या 15 जून 2026 दिन सोमवार को मनाई जाएगी. सोमवार के दिन पड़ने के कारण ही यह सोमवती अमावस्या है.

ये भी पढ़ें – Shani Gochar: कब होगा मेष राशि में शनि गोचर? जानिए इसका प्रभाव और अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

विज्ञापन

पितृ दोष से मुक्ति के उपाय

पितृ दोष से मुक्ति के लिए अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करना चाहिए. पितरों को प्रसन्न करने के लिए तांबे के लोटे में गंगाजल, शहद, और काले तिल लेकर ॐ पितृ देवताभ्यो नमः मंत्र का जाप करते हुए दक्षिण दिशा में अर्पित करें. पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करने और दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं. इससे पितृदोष कम होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

ये भी पढ़ें – Surya Gochar: एक महीने बाद पुनर्वसु नक्षत्र में सूर्य गोचर, वृषभ समेत 4 राशियों को होगा खूब लाभ

विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर करें ये खास उपाय

  • अमावस्या के दिन गाय को रोटी खिलानी चाहिए. गाय को रोटी खिलाने से घर परिवार में सुख-शांति आती है.
  • अमावस्या के दिन नहाने के बाद आपको आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलानी चाहिए. इस उपाय को करने से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता है.
  • दान-पुण्य के काम करना इस दिन बेहद शुभ होता है. अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न और धन का दान करें.
  • चीटियों का आटा खिलाना इस दिन शुभ माना जाता है. इसके अलावा आप घर की उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाएं. इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी.

ये भी पढ़ें – Tripushkar Yog: 16 जून को बन रहा त्रिपुष्कर योग, मेष समेत 4 राशियों के लिए होगा शुभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola