हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Somvati Amavasya 2026 Daan: कल सोमवती अमावस्या पर जरूर करें इन चीजों का दान, पितरों की कृपा से होगा कल्याण

Somvati Amavasya 2026 Daan: देशभर में कल 15 जून 2026 को सोमवती अमावस्या का व्रत रखा जाएगा, जिसे पितरों और शिव-पार्वती जी की पूजा के लिए खास माना गया है. साथ ही व्रत, गंगा स्नान और दान करने से लाभ होता है. आज यहां पर आप जानेंगे कि सोमवती अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए और किन चीजों के दान से बचना चाहिए.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Somvati Amavasya 2026 Daan: सनातन धर्म के लोगों के लिए सोमवती अमावस्या का दिन बेहद खास होता है, जिसका व्रत हर साल ज्येष्ठ अधिक मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है. इस बार आज 14 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ हो रहा है, जो कि कल 15 जून 2026 को सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में कल 15 जून 2026, वार सोमवार को ज्येष्ठ अधिक मास अमावस्या यानी सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी.

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ पितरों की पूजा, शिव-पार्वती जी की उपासना, किसी पवित्र नदी में स्नान और गरीबों को दान देने से पुण्य मिलता है. साथ ही पाप और कष्ट व्यक्ति को परेशान नहीं करते हैं. चलिए अब जानें सोमवती अमावस्या पर किन-किन चीजों का दान करना चाहिए और किनका नहीं.

सोमवती अमावस्या पर किन चीजों का दान करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर कपड़े, धन, काले तिल, जल, फल, चावल, दूध, घी, भूमि, चांदी से बनी चीजें, ताजा भोजन, खीर, अन्न, श्रृंगार का सामान, रुमाल, तौलिया, पूजा सामग्री, धार्मिक पुस्तकें, हरा चारा, गुड़, भूसा और गंगाजल आदि का दान करना शुभ होता है. साथ ही पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

विज्ञापन

सोमवती अमावस पर किन चीजों का दान न करें?

जो लोग गलती से भी सोमवती अमावस्या पर नमक, गंदे या फटे-पुराने कपड़े, प्लास्टिक का सामना, कांच की वस्तुएं, नुकीली चीजें, स्टील का सामान और खराब खाने का दान करते हैं, उन्हें पाप लगता है. साथ ही गाय को चावल की खीर खिलाना अशुभ होता है.

ये भी पढ़ें- Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 15 June 2026: मिथुन संक्रांति पर रखा जाएगा ज्येष्ठ अधिक अमावस्या व्रत, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल

विज्ञापन

सोमवती अमावस्या की पूजा के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:30 से 05:14
  • अमृत काल- सुबह 11:28 से दोपहर 12:52
  • अभिजित मुहूर्त- दोपहर में 12:01 से 12:53
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:56 से 07:18

ये भी पढ़ें- Kendra Yog 2026: 26 जून के बाद का समय वृषभ समेत 5 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल, सूर्य-वरुण बनाएंगे केन्द्र योग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola