Somvati Amavasya 2026: ज्येष्ठ अधिकमास में 15 जून को अमावस्या है. यह अधिकमास की अमावस्या होगी. सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जानते हैं. 15 जून को अमावस्या का दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए बेहद खास है. सोमवती अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने और पितृ दोष से मुक्ति के लिए पितृ स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं. पितृ स्तोत्र का पाठ करने के साथ ही कई उपायों को करने से पितृ दोष को दूर कर सकते हैं. आइये पितृ स्तोत्र के लिरिक्स और इसका पाठ करने की सही विधि के बारे में जानते हैं.
पितृ स्तोत्र का पाठ करने की विधि
पितृ दोष से मुक्ति के लिए अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करें. नदी में स्नान करना संभंव नहीं है, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं. इसके बाद पीले या सफेद कपड़े पहन लें. आसन लगाकर दक्षिण दिशा में मुख करके बैठ जाएं. हाथ में चावल, जल और पुष्प लेकर अपने नाम और गोत्र का उच्चारण करें. पितरों का स्मरण करते हुए पितृ दोष की शांति के लिए पितृ स्तोत्र का पाठ करें.
ये भी पढ़ें – Surya Gochar: एक महीने बाद पुनर्वसु नक्षत्र में सूर्य गोचर, वृषभ समेत 4 राशियों को होगा खूब लाभ
पितृ स्तोत्र का पाठ (Pitru Stotram Lyrics in Hindi)
अर्चितानाममूर्तानां पितॄणां दीप्ततेजसाम्।
नमस्यामि सदा तेषां ध्यानिनां दिव्यचक्षुषाम्॥1॥
इन्द्रादीनां च नेतारो दक्षमारीचयोस्तथा।
सप्तर्षोणां तथान्येषां तान्नमस्यामि कामदान्॥2॥
मन्वादीनां च नेतारः सूर्याचन्द्रमसोस्तथा।
तान्नमस्याम्यहं सर्वान्पितॄनप्युदधावपि॥3॥
नक्षत्राणां ग्रहाणां च वाय्वग्न्योर्नभसस्तथा।
द्यावापृथिव्योश्च तथा नमस्यामि कृताञ्जलिः॥4॥
प्रजापतेः कश्यपाय सोमाय वरुणाय च।
योगेश्वरेभ्यश्च सदा नमस्यामि कृताञ्जलिः॥5॥
ये भी पढ़ें – Tripushkar Yog: 16 जून को बन रहा त्रिपुष्कर योग, मेष समेत 4 राशियों के लिए होगा शुभ
नमो गणेभ्यः सप्तभ्यस्तथा लोकेषु सप्तसु।
स्वायम्भुवे नमस्यामि ब्रह्मणे योगचक्षुषे॥6॥
सोमाधारान्पितृगणान्योगमूर्तिधरांस्तथा।
नमस्यामि तथा सोमं पितरं जगतामहम्॥7॥
अग्निरूपांस्तथैवान्यान्नमस्यामि पितॄनहम्।
अग्निसोममयं विश्वं यत एतदशेषतः॥8॥
ये च तेजसि ये चैते सोमसूर्याग्निमूर्तयः।
जगत्स्वरूपिणश्चैव तथा ब्रह्मस्वरूपिणः॥9॥
तेभ्योऽखिलेभ्यो योगिभ्यः पितृभ्यो यतमानसः।
नमोनमो नमस्तेऽस्तु प्रसीदन्तु स्वधाभुजः॥10॥
ये भी पढ़ें – Shani Gochar: कब होगा मेष राशि में शनि गोचर? जानिए इसका प्रभाव और अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
सोमवती अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए इस खास पितृ स्तोत्र का पाठ करें. इसके साथ ही जरूरतमंद और गरीबों को अन्न और धन का दान करें. गाय को रोटी खिलाएं और मछलियों का आटे की गोलियां खिलाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
10 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
13 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
20 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines