Som Pradosh Vrat 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए प्रदोष व्रत का खास महत्व है, जो कि हर महीने कम से कम दो बार रखा जाता है. हालांकि, इस बार मार्च 2026 में तीन बार प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. सबसे पहले 1 मार्च 2026 को रवि प्रदोष व्रत रखा गया, जिसके बाद आज 16 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को सोम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. वहीं, अब 30 मार्च 2026 को सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन पूजा-पाठ और दान करने से शिव जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं. खासकर, कुछ विशेष चीजों के दान से जीवन में स्थिरता आती है और कष्ट दूर होते हैं.
यहां पर आप जान सकते हैं कि आज सोम प्रदोष व्रत के दिन किन-किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा और किन चीजों के दान से व्यक्ति को बचना चाहिए.
आज सोम प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक
- सायाह्न सन्ध्या- शाम 06 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 41 मिनट तक
- प्रदोष पूजा मुहूर्त- शाम 06 बजकर 29 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 53 मिनट तक
- अमृत काल- शाम 07 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 24 मिनट तक
आज प्रदोष व्रत पर किन चीजों का दान करें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज सोम प्रदोष व्रत के दिन मिश्री, तांबे के बर्तन, दीपक, चांदी से बनी चीजें, रुद्राक्ष, बेलपत्र, चीनी, शंख, सफेद तिल, सफेद मिठाई, दूध, गेहूं, सफेद चंदन, दही, मोती, चावल, सफेद कपड़े, चीनी, घी, अनाज, कम्बल और मौसमी फल आदि चीजों का दान कर सकते हैं, लेकिन ये दान प्रदोष काल में पूजा करने के बाद ही करें. इससे न सिर्फ आपको पुण्य मिलेगा, बल्कि शिव जी की कृपा से इच्छाएं भी पूरी होने लगेंगी.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 March 2026: सोमवार को प्रदोष व्रत का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और योग
आज प्रदोष व्रत पर किन चीजों का दान न करें?
बता दें कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका सोम प्रदोष व्रत के दिन दान करना शुभ नहीं होता है. खासकर, बासी भोजन, फटे-पुराने कपड़े, नुकीली चीजें, प्लास्टिक के बर्तन, चमड़ी की चीजें, लोहे की वस्तुएं, सिंदूर, तामसिक भोजन, नारियल, हल्दी, नमक, टूटे हुए चावल और काले रंग के कपड़ों का दान करने से बचना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
20 mins agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 hr agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
3 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
7 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
22 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines