Pradosh Vrat 2024 Upay: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। बता दें कि प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में प्रदोष व्रत के दिन कुछ उपाय करने बारे में बताया गया है। मान्यता है कि यदि आप इन उपायों को करते हैं तो भगवान शिव आप पर प्रसन्न रहेंगे। साथ ही सभी पापों से मुक्ति भी दिलाएंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि वैशाख माह का प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा। साथ ही इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जाएंगे।
कब है प्रदोष व्रत
ज्योतिषियों के अनुसार, वैशाख माह का प्रदोष व्रत 20 मई को है। वैशाख माह की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 20 मई को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर होगी और समाप्ति अगले दिन यानी 21 मई को दोपहर 4 बजकर 09 मिनट पर होगी। यह प्रदोष व्रत वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत है। साथ ही यह प्रदोष सोमवार के दिन कियाजाएगा। जिसे सोम प्रदोष के नाम से जाना जाएगा।
पूजा करने का शुभ मुहूर्त
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने के लिए शाम का समय बेहद शुभ होता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर रात्रि के 8 बजकर 22 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करने से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं। साथ ही सभी पापों से मुक्ति भी दिलाते हैं।
बेलपत्र चढ़ाएं
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र जरूर अर्पित करें। मान्यता है कि बिना बेलपत्र अर्पित किए भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं। साथ ही उन पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- आज या कल, कब है मोहिनी एकादशी का व्रत, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें- 5 महीने बाद फिर लगेगा साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
5 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
8 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
15 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines