Sofa Direction Vastu: कई बार हम घर की कुछ प्रॉब्लम, आपसी मतभेद, मनमुटाव, झगड़े-क्लेश के लिए बाहरी परिस्थितियों को जिम्मेदार मान लेते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका कारण घर का सोफा भी हो सकता है, जहां हम रोजाना चैन और सुकून से उठते-बैठते हैं. इस शास्त्र में घर के फर्नीचर और सोफा को केवल सजावट या जरूरत का सामान नहीं माना गया है, बल्कि यह ऊर्जा का एक बहुत बड़ा केंद्र भी होता है. वास्तु नियमों के मुताबिक, घर की गलत दिशा में रखा सोफा रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है, जबकि सही दिशा मिठास और प्यार बढ़ा सकती है. आइए जानते हैं, किस दिशा में सोफा रखने से तरक्की होती है और रिश्ते भी मधुर बने रहते हैं?
यह भी पढ़ें: Umbrella in Dream: सपने में खुद को छाता लेकर चलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
दक्षिण-पश्चिम दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किसी भी भारी फर्नीचर को रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण सबसे बढ़िया दिशा मानी गई है. कहते हैं, इस दिशा में सोफा रखने से घर, परिवार और जीवन में स्थिरता और सुरक्षा बढ़ती है. वास्तु अनुसार, सोफे को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दीवार से सटाकर या उसके पास रखना चाहिए
उत्तर या पूर्व दिशा
उत्तर और पूर्व दिशा में वास्तु शास्त्र में सोफा रखने की वैकल्पिक दिशा माना गया है. जिन घरों में दक्षिण-पश्चिम में जगह न हो, तो इस दिशा में दीवार के पास भी सोफा रख सकते हैं. लेकिन इसमें एक नियम यह भी है सोफे को दीवार से कम से कम 6 से 8 इंच दूर रखना चाहिए. इससे रिश्ते सहज रहते हैं.
यह भी पढ़ें: Copper Water Benefits: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना क्यों माना जाता है शुभ, किस तत्व और ग्रह से है संबंध, जानें
बैठते समय मुंह की दिशा
वास्तु नियमों के मुताबिक, सही दिशा में सोफा लगा होने से, जो कि प्राय L-शेप में होता है, तो बैठने वाले का मुख स्वभाविक रूप से उत्तर या पूर्व दिशा में होगा. मान्यता मुख का इस दिशा में होने से बातचीत की ऊर्जा बेहद सकारात्मक और लाभकारी रहती है. यह मानसिक शांति बढ़ाता है और वार्तालाप को मधुर बनाता है.
सोफा रखने में न करें ये गलतियां
- सोफे को घर की मेन गेट के ठीक सामने नहीं होना चाहिए. इससे पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह में बाधा आती है.
- सोफे को बीम के नीचे नहीं रखना चाहिए. इससे तनाव और रिश्तों में नेगेटिव दवाब बढ़ सकता है.
- सोफे की पीछे लंबा खाली जगह नहीं होना चाहिए, वरना इससे असुरक्षा का भाव पैदा होता हैं यानी सोफे के पीछे मजबूत दीवार होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar Rashifal: राहु का मकर गोचर इन 5 राशियों के लिए लाभकारी, जून 2028 तक बरसेगी धन-धान्य की कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
2 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
5 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
21 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
22 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines