हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Skanda Sashti Vrat 2026: कब है स्कंद षष्ठी व्रत? संतान प्राप्ति और शत्रुओं पर विजय के लिए इस विधि से करें पूजा

Skanda Sashti Vrat 2026: स्कंद षष्ठी व्रत भगवान कार्तिकेय की पूजा के लिए खास होता है. हर महीने में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाता है. जून में ज्येष्ठ माह का स्कंद षष्ठी व्रत पड़ रहा है. आइये स्कंद षष्ठी व्रत की तारीख और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Skanda Sashti Vrat 2026: स्कंद षष्ठी का व्रत और पूजा करना जीवन में चल रही बाधाओं को दूर करने के लिए शुभ होता है. स्कंद षष्ठी व्रत पर माता पार्वती और शिव जी के बड़े पुत्र कार्तिकेय की पूजा की जाती है. कार्तिकेय भगवान की पूजा के लिए महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का दिन खास होता है. इस दिन स्कंद षष्ठी व्रत किया जाता है. जून में स्कंद षष्ठी व्रत कब है आइये इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.

कब है स्कंद षष्ठी व्रत? (Skanda Sashti Vrat Date)

स्कंद षष्ठी व्रत ज्येष्ठ महीने की शुक्ल षष्ठी तिथि को मनाया जाएगा. इस तिथि का आरंभ 19 जून की शाम को 4 बजकर 59 मिनट पर हो रहा है. जिसका समापन अगले दिन 20 जून की शाम को 3 बजकर 46 मिनट पर होगा. 19 जून को पंचमी तिथि मान्य होगी लेकिन द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 जून को ही स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाएगा. स्कंद षष्ठी व्रत की पूजा शाम को सूर्यास्त के बाद की जाती है. सूर्यास्त के बाद षष्ठी तिथि 19 जून को प्राप्त हो रही है.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: इन 4 कामों में शर्म करने से हो सकता है नुकसान, जीवन में भूलकर भी न करें ऐसी गलती

विज्ञापन

स्कंद षष्ठी व्रत के लाभ (Skanda Sashti Vrat Significance)

स्कंद षष्ठी व्रत करने से कार्तिकेय भगवान का आशीर्वाद मिलता है. स्कंद षष्ठी व्रत करना संतान सुख और संतान की प्राप्ति के लिए अच्छा माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से शत्रुओं पर विजय हासिल होती है. जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के लिए स्कंद षष्ठी व्रत करना चाहिए.

स्कंद षष्ठी पूजा विधि (Skanda Sashti Vrat Puja Vidhi)

स्कंद षष्ठी व्रत के दिन सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थल की सफाई कर चौकी लगाएं और शिव परिवार और कार्तिकेय भगवान की प्रतिमा स्थापित करें. कार्तिकेय भगवान को रोली, चंदन, अक्षत और फूल अर्पित करें. प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाएं. भगवान को मिठाई और फल अर्पित करें. कार्तिकेय भगवान की आरती करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Nirjala Ekadashi 2026: सभी एकादशी व्रतों का फल देती है निर्जला एकादशी, इस दिन भूलकर भी न करें 5 गलतियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola