हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Skand Shashthi 2026: 23 या 24 मार्च, कब है स्कंद षष्ठी? संतान सुख के लिए खास है ये व्रत, जानिए पूजा विधि

Skand Shashthi 2026: स्कंद षष्ठी का व्रत हर महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है. स्कंद षष्ठी व्रत भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की पूजा को समर्पित होता है. मार्च में स्कंद षष्ठी व्रत कब है चलिए जानते हैं?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Skand Shashthi 2026: स्कंद षष्ठी का व्रत भगवान कार्तिकेय की पूजा को समर्पित होता है. इस व्रत को करने से संतान सुख और बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. यह स्कंद षष्ठी व्रत भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय (स्कंद) को समर्पित है. यह स्कंद षष्ठी का व्रत करना बेहद लाभकारी होता है. अब मार्च महीने में चैत्र माह का स्कंद षष्ठी व्रत कब है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

कब है स्कंद षष्ठी व्रत? (Skand Shashthi Vrat Kab Hai)

अब मार्च महीने में चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा. चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की तिथि 23 मार्च की शाम को 6 बजकर 38 मिनट से शुरू होगी. इस तिथि का समापन अगले दिन 24 मार्च को शाम 4 बजकर 7 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर स्कंद षष्ठी का व्रत चैत्र, शुक्ल षष्ठी यानी 24 मार्च को रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में करें इन सिद्ध मंत्रों का जाप, मां दुर्गा की कृपा से पूरी होंगी हर इच्छा

विज्ञापन

स्कंद षष्ठी व्रत महत्व (Skand Shashthi Significance)

स्कंद षष्ठी का व्रत भगवान कार्तिकेय की पूजा के लिए खास होता है. यह दिन विजय और शक्ति का दिन माना जाता है. स्कंद षष्ठी का व्रत करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और विजय की प्राप्ति होती है. संतान सुख के लिए यह व्रत खास होता है. संतान सुख की प्राप्ति के साथ ही संतान के जीवन में सुख और उसकी उन्नति के लिए यह व्रत करना लाभकारी होता है. इस व्रत से रोगों से मुक्ति मिलती है.

भगवान कार्तिकेय पूजा विधि (Skand Shashthi Puja Vidhi)

स्कंद षष्ठी व्रत के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने के लिए सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई कर कार्तिकेय भगवान और शिव परिवार यानी भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय भगवान की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान को फूल, फल, धूप-दीप अर्पित करें. भोग लगाकर और आरती करके पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola