---विज्ञापन---

Religion angle-right

नवरात्रि में दिखें ये संकेत तो समझ लें आपसे प्रसन्न हैं देवी दुर्गा!

शास्त्रों में कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं, जो अगर आपको नवरात्रि के दौरान दिखें तो समझ लें कि देवी दुर्गा आपसे प्रसन्न हैं। स्कंद पुराण, देवी भागवत पुराण आदि में देवी द्वारा पूजा स्वीकार करने को लेकर कुछ संकेत बताए गए हैं। आइए जानते हैं देवी के प्रसन्न होने पर कौन से संकेत मिलते हैं।

---विज्ञापन---

नवरात्रि के दौरान लोग देवी को प्रसन्न करने के लिए कई सारे जतन करते हैं। कई लोग जागरण कराते हैं तो कई विभिन्न प्रकार का भोग माता को अर्पित करते हैं। हर कोई अपने सामर्थ्य के अनुसार देवी को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। नवरात्रि के नौ दिनों में लोग व्रत, हवन, दुर्गा सप्तशती का पाठ आदि करते हैं। शास्त्रों के अनुसार अगर कोई सच्चे मन से मां को पुकारता है तो देवी मां उसके पास जरूर आती हैं।

इसके स्कंद पुराण, देवी भागवत पुराण, मार्कंडेय पुराण में कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं, जिनके दिखने पर यह माना जाता है कि देवी दुर्गा ने आपकी पूजा स्वीकार कर ली है। आइए जानते हैं कि वे कौन से संकेत हैं, जिससे पता चलता है कि देवी आपसे प्रसन्न हैं।

---विज्ञापन---

जौ का उगना

नवरात्रि की शुरुआत में कलश स्थापना के समय जौ बोए जाते हैं। माना जाता है कि अगर कलश में जो सही से उग जाएं और उसमें से कुछ सफेद रंग के जौ हों तो माना जाता है कि देवी आपसे बहुत अधिक प्रसन्न हैं।

अखंड दीप

नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक माता दुर्गा के सामने अखंड दीप जलाया जाता है। वह दीप अगर नौ दिनों तक एक जैसा ही जलता रहे या दीपक बिना खंडित हुए जले तो माना जाता है कि देवी दुर्गा आपकी पूजा से प्रसन्न हैं।

---विज्ञापन---

सपने में देवी का आना

अगर सपने में देवी दुर्गा कन्या, सुहागिन महिला या सुहागिन वृद्धा के रूप में दर्शन दें तो समझ लें कि माता आपसे प्रसन्न हैं।

नारियल फोड़ने पर साफ दिखना

अगर माता को अर्पित किया गया नारियल फोड़ने पर एकदम साफ-सफेद और बिना किसी दाग-धब्बे के निकले तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है यह संकेत बताता है कि माता ने पूजा स्वीकार कर ली है।

---विज्ञापन---

पूजा के दौरान ठंडक महसूस होना

अगर पूजा करते समय या तुरंत बाद आपको अचानक से ठंडी हवा का स्पर्श हो जाए तो समझ लें कि माता प्रसन्न हैं।

किसी बड़ी समस्या को समाप्त होना

अगर नवरात्रि के दौरान आपके घर की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो जाए तो समझ लेना चाहिए कि देवी का आशीर्वाद आपके ऊपर बना हुआ है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- शादी के बनेंगे योग और बाधाएं होंगी दूर, नवरात्रि के छठे दिन ऐसे कर लें मां कात्यायनी का पूजन!

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2025 01:29 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola