---विज्ञापन---

Religion angle-right

शादी के बनेंगे योग और बाधाएं होंगी दूर, नवरात्रि के छठे दिन ऐसे कर लें मां कात्यायनी का पूजन!

देवी दुर्गा के 6वें स्वरूप माता कात्यायनी का पूजन करने से विवाह में आ रहीं बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती है। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण और स्कंद पुराण में माता कात्यायनी के पूजन से शादी में आ रही अड़चन दूर होने का उल्लेख मिलता है।

---विज्ञापन---

चैत्र माह की नवरात्रि बीते 30 मार्च से शुरू हो गई थीं। अब 3 अप्रैल को नवरात्रि का छठे दिन देवी दुर्गा के 6वें स्वरूप मां कात्यायनी का पूजन किया जाएगा। माता कात्यायनी का पूजन विशेष फलदायी माना जाता है। स्कंद पुराण और श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के अनुसार माता कात्यायनी के पूजन से शादी में आ रहीं अड़चनों का अंत हो जाता है।

श्रीमद्भागवत महापुराण के 10वें स्कंध में इस बात का उल्लेख मिलता है कि भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए गोपियों ने माता कात्यायनी का पूजन किया था। इसे कात्यायनी व्रत कहा जाता है। इस व्रत को करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।

---विज्ञापन---

ऐसे प्रकट हुई थीं मां कात्यायनी

ऋषि कात्यायन ने घोर तपस्या करके मां आदिशक्ति को प्रसन्न किया था और उनसे वरदान मांगा था कि वे उनके यहां पुत्री रूप में प्रकट हों। इस पर माता ने ऋषि की तपस्या से प्रसन्न होकर कहा था कि वे सही समय आने पर उनके घर में जन्म लेंगी। उस समय महिषासुर नामक दैत्य ने स्वर्गलोक पर आक्रमण कर देवताओं को पराजित कर दिया था। इस कारण देवताओं ने ब्रह्मा, विष्णु और महेश से प्रार्थना की कि वे महिषासुर का संहार करें। तीन देवताओं की शक्तियों से देवी कात्यायनी प्रकट हुईं। ऋषि कात्यायनी ने उनकी घोर तपस्या की इस कारण उनका नाम कात्यायनी पड़ा। माता कात्यायनी ने शेर पर सवार होकर महिषासुर का वध किया था।

ऐसे करें मां को प्रसन्न

नवरात्रि के छठवें दिन नहाकर पीले या लाल वस्त्र धारण करें। माता कात्यायनी की प्रतिमा के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। माता को अक्षत कुमकुम, हल्दी, पीले फूल और गुड़ और बेसन के लड्डू अर्पित करें। इसके साथ ही देवी को गाय के दूध से बनी खीर अर्पित करें। विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए देवी के इस मंत्र का 108 बार जाप करें।

---विज्ञापन---

॥ कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि ॥
॥ नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः ॥

गोरोचन को पीले कपड़े में बांधकर मां कात्यायनी को अर्पित करें। पूजा के बाद इसको अपने साथ रखें। इससे जल्दी विवाह के योग बनते हैं। इसके साथ ही आप देवी के इन मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ॐ ह्रीं कात्यायन्यै स्वाहा, ह्रीं श्रीं कात्यायन्यै स्वाहा ॥

चन्द्रहासोज्जवलकराशाईलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।

---विज्ञापन---

मिलते हैं ये लाभ

माता कात्यायनी का पूजन करने से लव लाइफ बेहतर होती है। इसके साथ ही माता के मंत्रों का जाप करने से कुंडली में मांगलिक दोष का प्रभाव समाप्त हो जाता है। अब वैवाहिक जीवन में समस्या आ रही हों तो माता कात्यायनी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे पति-पत्नी का मन शांत होता है और आपस के संबंध अच्छे हो जाते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- जानिए किन लोगों को नहीं खाना चाहिए भंडारा?

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 02, 2025 11:32 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola