Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है. आप धन से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. इसके साथ ही आप शुक्रवार के दिन कई उपायों को कर सकते हैं. शुक्रवार का व्रत करने और कई उपायों करने से आपको धन-दौलत की इच्छा पूरी हो सकती है. आइये शुक्रवार के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में जानते हैं.
शुक्रवार के दिन करें ये 5 उपाय
मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष दीपक – शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए. आप दीपक जलाते समय “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप अवश्य करें.
कन्या को खीर खिलाएं – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना बेहद शुभ होता है. भक्त शुक्रवार के दिन चावल और दूध की खीर का भोग लगाएं. इसके बाद खीर का प्रसाद किसी कन्या को खाने के लिए दें.
ये भी पढ़ें – Rain Water Remedies: बारिश के पानी से करें ये 3 वास्तु उपाय, कई समस्याओं का होगा अंत, जान लें सही तरीका
तुलसी को जल चढ़ाएं – तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में पवित्र और पूजनीय माना जाता है. शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें. आप शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं. दीपक जलाते समय “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी और विष्णु जी को अत्यंत प्रिय माना गया है.
श्रीसूक्त का पाठ – शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान श्रीसूक्त का पाठ अवश्य करें. श्रीसूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा. ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होगी.
पीली कौड़ी का उपाय – शुक्रवार के दिन आप पीली कौड़ी के उपाय को कर सकते हैं. इसके लिए आप 5 पीली कौड़ी को हल्दी रंग लें. इसके बाद इन्हें पीले कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के समक्ष रखें. मां लक्ष्मी की पूजा करें और इसके बाद इन कौड़ियों को तिजोरी में या धन रखने के स्थान पर रख दें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
10 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
11 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
14 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
18 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines