---विज्ञापन---

Religion angle-right

इस ग्रह के दोष से होते प्रेम-संबंध खराब, सुख-सुविधाओं पर लग जाते हैं ग्रहण, जानें उपाय

Shukra Dosh Upay: ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कुंडली में शुक्र ग्रह का मजबूत होना जरूरी है। शुक्र के कमजोर होने से धन, ऐश्वर्य, वैभव, भोग विलास समेत इसका असर प्रेम और शारीरिक सौंदर्य पर सबसे अधिक होता है।

---विज्ञापन---

Shukra Dosh Upay: वैदिक ज्योतिष में शुक्र एक बेहद शुभ ग्रह माने गए हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कुंडली में शुक्र का बली यानी मजबूत होना आवश्यक है। जिनकी कुंडली में शुक्र बलवान होते हैं, वैसे व्यक्ति शारीरिक रूप से बेहद आकर्षक, सुंदर और कलात्मक अभिरुचि वाले होते हैं। आइए जानते हैं, शुक्र ग्रह का जीवन में महत्व क्या है, ये कुंडली में कब अशुभ माने गए हैं और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए किन उपायों से शुक्र दोष को समाप्त कर सकते हैं?

जीवन में शुक्र ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह के कार्य और अधिकार निश्चित हैं, इसे ग्रह का कारकत्व कहते हैं। उनके शुभ और अशुभ होने जीवन के इन पहलुओं पर व्यापक असर होता है। कुंडली में कमजोर शुक्र ग्रह व्यक्ति को निर्धन, कुरूप, कलाविहीन और अशिक्षित बनाए रख सकता है। शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और भोग का फल देनेवाला ग्रह है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में है, तो आपको प्रेम जीवन में सफलता, खुशी और संतुष्टि मिलने की संभावना होती है। कमजोर शुक्र विपरीत परिणाम दे सकता है। इस ग्रह के दोष से प्रेम-संबंध खराब हो जाते हैं और सुख-सुविधाओं पर ग्रहण लग जाते हैं. इसलिए जीवन में शुक्र का अत्यधिक महत्व है।

---विज्ञापन---

शुक्र ग्रह कब होते हैं अशुभ?

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होते हैं, तब वे अपना श्रेष्ठ फल नहीं दे पाते हैं। इसे ज्योतिष शास्त्र में ‘शुक्र-बाधा’ कहा गया है। शुक्र तब सबसे ज्यादा अशुभ होते हैं, जब वे कन्या राशि में होते हैं। बता दें, कन्या राशि में वे नीच के हो जाते हैं। इस राशि में शुक्र सबसे कमजोर माने गए हैं। जब शुक्र कुंडली के 6, 8 या 12वें में होते हैं, तब भी वे अशुभ होते हैं। इसके अलावा जब शुक्र ग्रह पर अशुभ ग्रहों की दृष्टि होती है, तो वे अशुभ प्रभाव दिखाते हैं।

शुक्र दोष दूर करने के उपाय

वैदिक ज्योतिष में सफेद और चमकीले रंगों पर शुक्र ग्रह का स्वामित्व माना गया है। साथ ही, इस ग्रह पर भगवान देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में शुक्र दोष को दूर करने के लिए बताए गए अधिकांश उपाय सफेद रंग की वस्तुओं और लक्ष्मी की पूजा और उपासना से संबंधित हैं। आइए जानते हैं, ये उपाय क्या हैं?

---विज्ञापन---

शुक्रवार का व्रत: प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं. शुक्र बाधा दूर होती है. देवी मां की कृपा से घर धन-धान्य से भर जाता है.

सफेद वस्तुओं का दान: शुक्रवार और अन्य दिनों में भी चावल, सफेद वस्त्र, चीनी, नमक आदि का दान करना चाहिए. गरीबों, ब्राह्मणों और कन्याओं को सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए. अधिक से अधिक सफेद वस्त्र पहनसे से शुक्र के नेगेटिव असर में कमी आती है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा, शुक्रवार सहित अन्य दिनों को भी गाय को दाना खिलाने, उनकी सेवा करने और विशेष दान-पुण्य करने से लाभ होता है।

ये भी पढ़ें: सावन में इस शिवलिंग की पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं, जानें कितने तरह के होते हैं शिवलिंग

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 72 साल बाद सावन पर बना विलक्षण महासंयोग, शिव कृपा से पूरी होगी भक्त की हर मनोकामना

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 12, 2024 10:02 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola