---विज्ञापन---

Religion angle-right

श्री तिरुपति बालाजी की तर्ज पर दिल्ली का वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूरी!

Tirupati Balaji Mandir Delhi: दिल्ली में श्री तिरुपति बालाजी का भव्य मंदिर स्थित है। जहां पर जाने के बाद भक्तों को आंध्र प्रदेश में मौजूद असली तिरुपति बालाजी मंदिर जैसा अनुभव होता है। आइए जानते हैं दिल्ली में किस जगह पर श्री तिरुपति बालाजी के तर्ज पर वेंकटेश्वर स्वामी का मंदिर बनाया गया है।

---विज्ञापन---

Tirupati Balaji Mandir Delhi: भारत में कई ऐसे प्राचीन व रहस्यमयी मंदिर हैं, जिनकी ख्याती देश ही नहीं विदेश तक में है। दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पर्वत पर तिरुपति बालाजी मंदिर स्थित है। ये धाम भगवान विष्णु को समर्पित है। माना जाता है कि यहां दर्शन करने मात्र से भक्तों की समस्याओं का अंत हो जाता है। इसी वजह से श्री तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आंध्र प्रदेश जाते हैं। जो लोग किसी कारणवश आंध्र प्रदेश नहीं जा पाए हैं, वो दिल्ली में भी श्री तिरुपति बालाजी के दर्शन कर सकते हैं।

दिल्ली में भी श्री तिरुपति बालाजी के तर्ज पर वेंकटेश्वर स्वामी का मंदिर बना है। जो देखने में हूबहू श्री तिरुपति बालाजी मंदिर जैसा लगता है। चलिए विस्तार से जानते हैं दिल्ली में कहां पर श्री तिरुपति बालाजी का मंदिर स्थित है। इसी के साथ आपको इस मंदिर की खासियत के बारे में भी जानने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

श्री तिरुपति बालाजी मंदिर कहां स्थित है?

श्री तिरुपति बालाजी दिल्ली के प्रेसिडेंट एस्टेट क्षेत्र उद्यान-मार्ग पर स्थित है, जिसका प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति के देवस्थान द्वारा किया जाता है। मंदिर का निर्माण आज से करीब 12 साल पहले 2013 में हुआ था। मंदिर को हूबहू आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर जैसा बनाया गया है। यहां पर आपको ऐसा लगेगा कि आप तिरुपति बालाजी मंदिर में ही मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar: आज से 5 राशियों पर मंडराया संकट! 23 सितंबर तक सूर्य-बुध और केतु से रहना होगा सावधान

---विज्ञापन---

वेंकटेश्वर जी की मूर्ति है विराजमान

तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की मनमोहक मूर्ति है, जिसे बालाजी के नाम से जाना जाता है। मूर्ति की ऊंचाई 8 फीट है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान वेंकटेश्वर की पत्नी धन की देवी माता लक्ष्मी और पद्मावती देवी की भी मूर्तियां हैं, जिनके दर्शन करने मात्र से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। मंदिर में रोजाना नियमित रूप से पूजा और आरती की जाती है। विशेष तिथि और तीज-त्योहार के दिन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। इसके अलावा मंदिर की तरफ से भक्तों के लिए समय-समय पर लंगर की व्यवस्था भी की जाती है।

---विज्ञापन---

किस समय खुलता है मंदिर?

श्री तिरुपति बालाजी मंदिर रोजाना प्रात: काल 4:00 बजे खुल जाता है, जिसके कपाट रात 9:00 बजे बंद होते हैं। इस अवधि के दौरान मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं। बता दें कि मंदिर की दीवारों पर भव्य व प्राचीन वास्तुकला की गई है। मंदिर का परिसर करीब तीन एकड़ भूमि में फैला हुआ है, जिसे पारंपरिक दक्षिण भारतीय स्थापत्य शैली को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। भक्तों का मानना है कि श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में आकर उन्हें मानसिक शांति मिलती है।

सबसे पास कौन-सा मेट्रो स्टेशन है?

श्री तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने के लिए आप मेट्रो से भी जा सकते हैं। मंदिर के सबसे नजदीक रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन से पैदल चलकर मंदिर तक पहुंच सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सूर्य-बुध की कृपा से 5 राशियों का हुआ भाग्योदय, नई नौकरी के साथ धन लाभ के योग!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 16, 2024 10:04 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola