Grah Gochar: आज से 5 राशियों पर मंडराया संकट! 23 सितंबर तक सूर्य-बुध और केतु से रहना होगा सावधान

Surya Budh Ketu Yuti: साल 2024 में 23 सितंबर को कन्या राशि में पापी ग्रह केतु के साथ सूर्य और बुध की युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। वैसे तो त्रिग्रही योग का शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए ये युति कष्टदायक रहेगी। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिन्हें 23 सितंबर तक इन तीनों ग्रहों से सावधान रहना होगा।

Surya Budh Ketu Yuti 2024

त्रिग्रही योग का राशियों पर प्रभाव...

Surya Budh Ketu Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग का खास महत्व है। इस योग का निर्माण तब होता है। जब तीन ग्रह एक ही राशि में मौजूद होते हैं। इस बार सितंबर माह खत्म होने से पहले कन्या राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, जिसका गहरा प्रभाव हर एक राशि के जातक के जीवन पर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 सितंबर 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिसे कन्या संक्रांति भी कह सकते हैं। कन्या राशि में पहले से पापी ग्रह केतु मौजूद हैं, जिन्होंने 30 अक्टूबर 2023 को इस राशि में कदम रखा था। सूर्य गोचर के बाद बुध देव की भी चाल बदलेगी। माह खत्म होने से पहले 23 सितंबर 2024 को बुध देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के गोचर के साथ ही कन्या राशि में सूर्य-केतु और बुध के होने के कारण त्रिग्रही योग बनेगा। इन तीनों ही ग्रह का नवग्रह में विशेष स्थान है। ऐसे में सूर्य-बुध और केतु के मिलन का प्रभाव हर एक व्यक्ति के ऊपर पड़ेगा। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन अनलकी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए सूर्य-बुध और केतु का मिलन शुभ की जगह अशुभ रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

पापी ग्रह केतु के साथ सूर्य और बुध की युति मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ की जगह अशुभ रह सकती है। नौकरीपेशा जातकों ने यदि समय से ऑफिस में अपना काम पूरा नहीं किया, तो बॉस के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होने की जगह कमी आने के प्रबल योग बन रहे हैं। ऐसे में इस समय मिथुन राशि के जातकों को सोच-समझकर धन खर्च करना होगा। नहीं तो भविष्य में पैसों की कमी को लेकर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

23 सितंबर 2024 को बनने वाला त्रिग्रही योग कन्या राशि के जातकों को शुभ की जगह अशुभ फल प्रदान कर सकता है। युवाओं के अंदर पेशेंस की कमी आने के कारण दोस्तों से लड़ाई होने की पूरी संभावना है। स्टूडेंट जातकों का करियर को लेकर मन विचलित रह सकता है। इसके अलावा कन्या राशि के लोगों के घर में इस समय वातावरण कुछ अच्छा नहीं रहेगा। पुरानी बातों को लेकर भाई-भाई के बीच लड़ाई हो सकती है।

धनु राशि

युवाओं का अपने लक्ष्य से ध्यान भटक सकता है, जिसके कारण माता-पिता की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के दौरान विशेषकर व्यापारियों को सावधान रहना होगा। नहीं तो कारोबार में तगड़ा नुकसान हो सकता है। नए व्यापारिक संबंध इस राशि के लोगों के लिए अच्छे सिद्ध होते नहीं दिखाई दे रहे हैं। कारोबार के विस्तार की योजनाएं बेअसर हो सकती हैं, जिसकी वजह से कारोबारियों को तनाव रहेगा। नौकरी में स्थिरता नहीं रहेगी, जिसके कारण प्रमोशन भी रुक सकता है।

विज्ञापन

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ