अमरनाथ से आ रही बस का ब्रेक फेल, चलती बस से कूदे लोग, 10 घायल, देखें Video

Amarnath Yatra Bus Break Fail: अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से जम्मू में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई है। हालांकि बीते दिन अमरनाथ से लौट रही एक बस का ब्रेक फेल हो गया। बस में मौजूद 40 यात्रियों की जान पर बन आई थी। सुरक्षा बल और पुलिसकर्मियों ने मिलकर बस को खाई में गिरने से बचा लिया है।

Amarnath Bus Break Fail

Amarnath Bus Break Fail

विज्ञापन

Amarnath Yatra Bus Break Fail: अमरनाथ यात्रा से आ रही बस का अचानक से ब्रेक फेल हो गया। बस में कई श्रद्धालु मौजूद थे। पहाड़ की ऊंचाई पर सकरे रास्तों के बीच बस के ब्रेक फेल होने की खबर से यात्रियों में हलचल मच गई। ऐसे में पैसेंजर्स ने ना आव देखा ना ताव और बस से नीचे कूद पड़े। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुआ हादसा

अमरनाथ से पंजाब की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ये हादसा हुआ है। मंगलवार को रामबाण पहुंची बस ने अचानक से संतुलन खो दिया। बस अमरनाथ से होशियारपुर जा रही थी। तभी बस का ब्रेक फेल हो गया। बस में मौजूद सभी श्रद्धालु पंजाब के थे, जो अमरनाथ यात्रा से बाबा बर्फानी के दर्शन करके घर वापस लौट रहे थे। बस फेल होने की सूचना मिलते ही सभी श्रद्धालु एक-एक करके बस से नीचे कूद गए।

विज्ञापन

बस का वीडियो वायरल

बस से यात्रियों के कूदने का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि चलती बस से श्रद्धालु नीचे कूद रहे हैं। घटना की सूचना सुरक्षा बलों तक पहुंची तो सुरक्षा बलों ने फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर बस को खाई में गिरने से बचा लिया। खबरों की मानें तो अगर सुरक्षा बल समय पर नहीं पहुंचते तो बस ऊंची पहाड़ी से खाई में गिर सकती थी।

बस में सवार थे 40 श्रद्धालु

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस में 40 के लगभग पैसेंजर सवार थे। बनिहाल के नचलाना में बस रोकनी थी। मगर ड्राइवर की लाख कोशिशों के बावजूद बस नहीं रुकी। ये देखकर बस में बैठे यात्रियों के हाथ-पांव फूलने लगे। सभी को पता चल गया कि बस का ब्रेक फेल हो गया है। श्रद्धालुओं ने बस से कूदना शुरू कर दिया। इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ मगर 10 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है।

विज्ञापन

कैसे रोकी गई बस?

यात्रियों को बस से नीचे कूदते देख कर सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस भी बस के पीछे दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर बस को रोक लिया। उन्होंने बस के सामने बड़ा सा पत्थर रख दिया। जिससे बस आगे नहीं बढ़ी और खाई में गिरने से भी बच गई।

मई में 22 लोगों ने गंवाई थी जान

बता दें कि पहाड़ी रास्ते पर ब्रेक फेल होने की घटना अक्सर सामने आती है। इससे पहले मई में जम्मू के अखनूर में भी बस का ब्रेक फेल हो गया था। बस में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 80 लोग मौजूद थे। इस हादसे में 22 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ