Shiva Purana: घर को सुंदर, सुवासित और सकारात्मक ऊर्जा से भरना हर व्यक्ति चाहता है। भारतीय परंपरा में पौधों को केवल सजावट का साधन नहीं माना जाता, बल्कि समृद्धि और सुख का स्रोत भी समझा जाता है। वास्तु और पुराणों में ऐसे कई पौधों का उल्लेख मिलता है जो घर में लगते ही वातावरण को सौभाग्य से भर देते हैं। इन्हीं में 3 नाम सबसे शक्तिशाली माने जाते हैं- केतकी, केवड़ा और चंपा। माना जाता है कि इन 3 फूलों से भगवान प्रसन्न होते हैं और घर में जनम-जनम तक मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।
केतकी फूल
केतकी का फूल अपनी अनोखी महक के लिए जाना जाता है। इसकी खुशबू मन को शांत करती है और तनाव कम करती है। केतकी का पौधा बागवानी में लगाने के लिए बेहतरीन माना जाता है। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक तरंगों को आकर्षित करता है। लोग मानते हैं कि जहां केतकी होती है, वहां सुख, समृद्धि और स्थिरता आती है।
ये भी पढ़ें: Surya Arghya Rules: सूर्य को अर्घ्य देने के बाद जरूर करें ये एक काम, ग्रह दोष होंगे खत्म, धन-दौलत में होगी बढ़ोतरी
केवड़ा फूल
केवड़ा का पौधा वातावरण को सुगंध और ठंडक से भर देता है. यह घर के माहौल को ताजगी से भरने वाला पौधा है. वास्तु के अनुसार, जिस स्थान पर केवड़ा लगाया जाता है, वहां भगवान विष्णु का वास माना जाता है. मान्यता है कि यह आर्थिक परिस्थिति में सुधार करता है और तरक्की के मार्ग खोलता है. साथ ही, इसकी सुगंध कई प्रकार की बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है.
चंपा फूल
चंपा के फूल अपनी कोमल महक और आकर्षक आकार के लिए प्रसिद्ध हैं. यह पौधा घर के वातावरण को शांत और सौम्य बनाता है. वास्तु मानता है कि चंपा नकारात्मक शक्तियों को दूर कर देता है और घर में शांति तथा स्वास्थ्य बनाए रखता है. इसके औषधीय गुण इसे और भी खास बनाते हैं. यह हवा को शुद्ध करता है और परिवार के सदस्यों की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालता है.
बागवानी में लगाने से मिलते हैं ये शुभ फल
यदि आप अपना घर सुख और शांति से भरना चाहते हैं तो बागवानी में इन तीन पौधों को जरूर लगाएं. इन्हें लगाना आसान है और देखभाल भी ज्यादा नहीं मांगते हैं. इनकी खुशबू घर के हर कोने में फैलेगी और वातावरण को मनमोहक बना देगी.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रोटी बनाने के बाद वास्तु अनुसार इस तरह रखें चकला-बेलन, बढ़ती रहेगी घर में सुख-समृद्धि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
14 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
17 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
18 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
19 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
21 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines