---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sheetala Saptami 2024: आज है शीतला सप्तमी, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Sheetala Saptami 2024: सनातान धर्म में शीतला सप्तमी का बहुत महत्व है। माना जाता है कि इस दिन जो भी भक्त मां शीतला की पूजा करता है, उस पर सदा माता की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं शीतला सप्तमी के उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Sheetala Saptami 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए अप्रैल का महीना बहुत खास है, क्योंकि इस माह में जहां नवरात्रि का आरंभ हो रहा है, तो वहीं कई व्रत और त्योहार भी पड़ रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, अप्रैल महीने के पहले दिन यानी आज शीतला सप्तमी है। हर साल चैत्र महीने के कृष्ण की सप्तमी तिथि के दिन शीतला सप्तमी मनाई जाती है। शीतला सप्तमी के दिन खासतौर पर मां शीतला की पूजा की जाती है।

पंचांग के अनुसार, शीतला सप्तमी का आरंभ 31 मार्च 2024 को रात 09:30 मिनट पर हो गया है, जिसका समापन आज यानी 1 अप्रैल 2024 को रात 09:09 मिनट पर होगा। ऐसे में शीतला सप्तमी का पर्व आज मनाया जाएगा। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति शीतला सप्तमी के दिन माता शीतला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है, माता उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं। इसी के साथ उसके जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। आइए जानते हैं शीतला सप्तमी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- शीतला अष्टमी के दिन क्यों लगाया जाता है बासी भोजन का भोग? जानें महत्व और मान्यता

शीतला सप्तमी के महाउपाय

हिंदू मान्यता के अनुसार, शीतला सप्तमी के दिन माता शीतला की सच्चे दिल से पूजा करनी चाहिए। मां की पूजा करने के बाद नीम के पेड़ पर एक लोटे से जल चढ़ाएं। माना जाता है कि इससे मां प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मुराद पूरी करती हैं।

---विज्ञापन---

शीतला सप्तमी के दिन नीम के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करना शुभ होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति आज के दिन नीम के पेड़ की परिक्रमा करता है, माता उसे निरोगी रहने का आशीर्वाद देती हैं।

शीतला सप्तमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शीतला सप्तमी के दिन गलती से भी घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि इससे मां नाराज हो जाती हैं।

---विज्ञापन---

मान्यता है कि शीतला सप्तमी के शुभ दिन घर में चूल्हा नहीं जलाना चाहिए। इस दिन बासी भोजन से ही मां को भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा इस दिन बासी भोजन खाना ही शुभ होता है।

यह भी पढ़ें- Kalashtami 2024: कालाष्टमी के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, काल भैरव होंगे प्रसन्न

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- चैत्र माह में कब है शनि प्रदोष का व्रत, जानें शुभ तिथि मुहूर्त और महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 01, 2024 09:50 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola