Pradosh Vrat 2024: चैत्र माह में कब है शनि प्रदोष का व्रत, जानें शुभ तिथि मुहूर्त और महत्व

Shani Pradosh Vrat 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शनि प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। तो आज इस खबर में विस्तार से जानेंगे कि शनि प्रदोष व्रत की शुभ तिथि, मुहूर्त और उपाय क्या है।

shani pradosh vrat

Shani Pradosh Vrat 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रख जाता है। बता दें कि इस साल का पहला शनि प्रदोष व्रत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को है। शनिवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने की वजह से शनि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। बता दें कि शनि प्रदोष के दिन विधि विधान से पूजा-पाठ करने से संतान संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि प्रदोष वाले दिन भगवान शिव की पूजा करने से वंश की वृद्धि होती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शनि प्रदोष कब है और शुभ मुहूर्त क्य है।

विज्ञापन

शनि प्रदोष व्रत कब

पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 अप्रैल दिन शनिदाव को है। 6 अप्रैल को त्रयोदशी तिथि की शुरुआत सुबह के 10 बजकर 19 मिनट से हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 7 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, शनि प्रदोष व्रत 6 अप्रैल को रखा जाएगा। क्योंकि प्रदोष काल में पूजा रात्रि के समय किया जाता है।

विज्ञापन

शनि प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार शनि प्रदोष 6 अप्रैल को है। 6 अप्रैल दिन शनिवार को भगवान शिव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम के 6 बजकर 42 मिनट से लेकर रात्रि के 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

शनि प्रदोष का महत्व

ज्योतिषियों के अनुसार, शनि प्रदोष वाले दिन भक्तों को रुद्राभिषेक का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि जो लोग प्रदोष व्रत के दिन रुद्राभिषेक का पाठ करते हैं उन्हें भगावन शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ