Sheetala Ashtami 2024 Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में मां शीतला को विशेष स्थान प्राप्त है। माना जाता है कि मां शीतला को प्रसन्न करने के लिए चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को विधि-विधान से पूजा की जाती है। चैत्र माह की अष्टमी तिथि को शीतलाष्टमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि जो लोग शीतलाष्टमी के दिन सच्चे मन से मां शीतला की पूजा करते हैं उन्हें सभी प्रकार के रोगों के संक्रमण से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन खुशहाल रहने लगता है। शीतलाष्टमी पर्व को बासोड़ा के नाम से भी जानते हैं।
कब है शीतलाष्टमी का पर्व
ज्योतिषियों के अनुसार, शीतलाष्टमी का पर्व चैत्र माह की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। आज यानी 2 अप्रैल दिन मंगलवार को शीतलाष्टमी का पर्व है। ऐसे में आज कुछ ज्योतिषियों उपायों के बारे में बताया गया है। बता दें कि माता शीतला से संबंधित कुछ उपाय करने से असाध्य से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। तो आइए आज इस खबर में सभी रोगों और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिषीय उपायों के बारे में जानते हैं।
शीतलाष्टमी के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शीतलाष्टमी के दिन सुबह उठकर स्नान-ध्यान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। उसके बाद पूरी श्रद्धा के साथ माता शीतला को जल अर्पित करें। कलश में थोड़ा जल लेकर पूरे घर में छिड़काव करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
शीतलाष्टमी के दिन करें मां शीतला की आरती
ज्योतिषियों के अनुसार, शीतलाष्टमी के दिन माता शीतला को प्रसन्न करने के लिए माता की आरती का पाठ जरूर करना चहिए। मान्यता है कि माता की आरती करने से सभी रोगों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में किसी भी प्रकार के कष्ट नहीं आते हैं। शरीर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही मन में सकारात्मक विचार आने लगती है।
यह भी पढ़ें- अप्रैल के मध्य तक सूर्य के साथ रहेंगे शुक्र देव, तब तक ये 3 राशियों की रहेगी मौज
यह भी पढ़ें- कब है सोमवती अमावस्या, जानें स्नान करने की शुभ तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
यह भी पढ़ें- सवा 4 घंटे तक रहेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 5 राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 hr agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
2 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
3 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
5 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
22 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines