Shattila Ekadashi 2025: बनेंगे अटके और बिगड़े काम, दूर होगा धन संकट; षटतिला एकादशी पर करें ये 5 उपाय!

Shattila Ekadashi 2025: माघ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से समृद्धि, धन और यश आदि का वरदान मिलता है। इस दिन तिल को 6 प्रकार से उपयोग में लाया जाता है और भगवान विष्णु को प्रसन्न किया जाता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

shattila-ekadashi-ke-upay

Shattila Ekadashi 2025: प्रत्येक साल माघ माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाता है। जगत पालनकर्ता भगवान विष्णु को समर्पित षटतिला एकादशी के दिन जो लोग भगवान विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उन्हें सुख, शांति, समृद्धि, धन और यश आदि का वरदान मिलता है। व्रत रखने के साथ एकादशी के दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है। इस उपाय से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं, षटतिला एकादशी कब है और इस पावन दिन को कौन-से 5 काम या उपाय करने से अटके और बिगड़े काम बन जाते हैं और धन संकट दूर हो जाता है?

विज्ञापन

कब है षटतिला एकादशी 2025?

पंचांग के अनुसार, षटतिला एकादशी तिथि 24 जनवरी 2025 को शाम 7 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन अगले दिन 25 जनवरी 2025 को रात 8 बजकर 31 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर षटतिला एकादशी का व्रत 25 जनवरी कोरखा जाएगा। व्रत का पारण 26 जनवरी 2025 को प्रात: काल 7 बजकर 12 मिनट से सुबह 9 बजकर 21 मिनट के बीच करना शुभ है। इस दिन दो दुर्लभ योग का संयोग बन रहे हैं, जिसका असर मनुष्यों पर होगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, षटतिला एकादशी के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग ध्रुव योग से हो रहा है। इस दिन चंद्र वृश्चिक राशि में और सूर्य मकर राशि में रहेंगे, जो बेहद फलदायी है।

विज्ञापन

षटतिला एकादशी पर करें ये उपाय

षटतिला एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन व्रत और उपाय करने से जीवन के अटके हुए काम बनते हैं और धन-संकट दूर होता है। षटतिला एकादशी पर विशेष रूप से तिल का उपयोग पूजा और दान में किया जाता है। इस दिन तिल के छह प्रकार के उपयोग यानी दान, स्नान, भोजन, हवन, तर्पण और उबटन को बेहद शुभ माना गया है। इन उपायों को करने से न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि जीवन के सभी प्रकार के संकट भी दूर होते हैं। आइए जानते हैं, षटतिला एकादशी के दिन किए जाने वाले खास उपाय, जो काफी लाभकारी माने जाते हैं।

विज्ञापन

1. तिल से पूजा करें: षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा तिल के साथ करें। तिल का तेल दीपक में जलाएं और तिल से बनी मिठाई भगवान को अर्पित करें। इससे जीवन में शांति और समृद्धि आती है।

2. तिल का दान करें: इस दिन तिल, तिल से बनी मिठाइयां, कपड़े, और अन्न का दान गरीब और जरूरतमंदों को करें। माना जाता है कि इससे पापों का नाश होता है और शुभ फल मिलता है।

विज्ञापन

3. तिलयुक्त जल से स्नान करें: स्नान के जल में तिल मिलाकर स्नान करें। यह शरीर और मन की शुद्धि करता है और नकारात्मकता को दूर करता है।

4. तिल से हवन करें: षटतिला एकादशी पर तिल का उपयोग हवन सामग्री में करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन

5. व्रत और भगवत कथा सुनें: इस दिन व्रत रखें और भगवान विष्णु की कथा सुनें। यह जीवन में शांति और शुभता लाने के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ