Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की पूजा के लिए बहुत ही खास होता है. अक्टूबर महीने में शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है. इस दिन घटस्थापना की जाएगी. उत्तर भारत में शारदीय नवरात्रि के दौरान जगह-जगह रामलीला का आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही दशमी तिथि को यानी दशहरे के मौके पर रावण दहन किया जाता है. आइये इस बार नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना मुहूर्त के बारे में जानते हैं.
शारदीय नवरात्रि 2026 घटस्थापना (Shardiya Navratri 2026 Ghatasthapana)
आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर, 2026 को रात 9 बजकर 19 मिनट पर आरंभ होगी. इसका समापन अगले दिन 11 अक्टूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए 11 अक्टूबर को प्रतिपदा तिथि मान्य होगी. 11 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर घटस्थापना कर सकते हैं. इसके बाद घटस्थापना अभिजित मुहूर्त दोपहर को 11 बजे से लेकर 11 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
शारदीय नवरात्रि 2026 तिथियां
प्रतिपदा, 11 अक्टूबर 2026, मां शैलपुत्री, घटस्थापना
द्वितीया, 12 अक्टूबर 2026, मां ब्रह्मचारिणी
तृतीया, 13 अक्टूबर 2026, मां चंद्रघंटा
चतुर्थी, 14 अक्टूबर 2026, मां कूष्मांडा
पंचमी, 15 अक्टूबर 2026, मां स्कंदमाता
ये भी पढ़ें –Chhath Puja 2026 Date: कब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, यहां जानिए सही तारीख
षष्ठी, 16 अक्टूबर 2026, मां कात्यायनी
सप्तमी,17 अक्टूबर 2026, मां कालरात्रि
अष्टमी, 18 अक्टूबर 2026, कालरात्रि
नवमी, 19 अक्टूबर 2026, मां महागौरी, मां सिद्धिदात्री
दशमी, 20 अक्टूबर 2026, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन
मां दुर्गा का वाहन (Maa Durga Vahan)
देवी भागवत पुराण में नवरात्रि के आरंभ होने के अनुसार, मां दुर्गा के वाहन को लेकर अलग-अलग मान्यता है. रविवार और सोमवार को मां दुर्गा गज यानी हाथी पर आती हैं. शनिवार या मंगलवार के दिन नवरात्रि के आरंभ होने पर मां का वाहन घोड़ा होता है. गुरुवार और शुक्रवार के दिन मां दुर्गा का वाहन डोली होता है. बुधवार के दिन मां का वाहन नौका होता है. इस बार नवरात्रि का आरंभ रविवार को हो रहा है, ऐसे में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी. हाथी पर मां दुर्गा का आगमन बेहद शुभ माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
12 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
14 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
16 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
20 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines